Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में आंधी-बारिश में दो मासूम समेत 3 की मौत:मकानों के लेंटर और दीवारें गिरीं, खंभा गिरने से विद्यूत आपूर्ति बाधित

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज में तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। अलग-अलग हादसों में दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। पहली घटना गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के घबरा गांव में हुई, जहां जितेश के मकान का लेंटर भरभराकर गिर गया। हादसे में 5 वर्षीय सोनाली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां नीलम (26), बुआ बबीता (22) और 6 माह का मासूम अविनाश मलबे में दब गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। नीलम और अविनाश को बदायूं के नौशेरा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अविनाश ने दम तोड़ दिया। बबीता का इलाज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में जारी है। दूसरी घटना अमापुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में हुई, जहां कच्ची दीवार गिरने से 70 वर्षीय वृद्धा बादाम श्री की मौत हो गई, जबकि उनका भाई सुनहरी लाल घायल हो गया। आंधी-बारिश के चलते जिले में कई अन्य जगहों पर भी नुकसान हुआ। करसाना क्षेत्र में एक स्कूल की दीवार गिर गई, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। अमापुर रोड पर कई पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। ढोलना थाना क्षेत्र के छिछोरा गांव में तीन बिजली के खंभे टूट गए, जिससे पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। प्रशासन द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं प्रशासन नुकसान का आकलन कर राहत कार्य में जुटा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में नकली किन्नर बन सोने की चेन ठगी:पिंकी किन्नर बोली- ठगों से सवाधान, ऐसे लोगों को घर में घुसने न दें
    Next Article
    11वीं के 50% छात्रों को फेल करने का आरोप:मेरठ में छात्र नेता बोले- प्राइवेट ट्यूशन लेने वालों को टीचर ने किया पास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment