Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सौतेली मां ने 4-साल के बेटे को पीटकर मार डाला':लखनऊ में मौसी बोलीं- बच्चे को करंट लगाया, शरीर पर चोट के निशान

    16 hours ago

    1

    0

    ‘मेरे 4 साल के भांजे को उसके पिता भीष्म खरबंदा और सौतेली मां रागिनी ने मिलकर मार डाला। वे उसे अक्सर करंट लगाते थे। पीटते थे। अब दोनों ने उसे अपने रास्ते से हटा दिया। मैं और मां (बच्चे की नानी) जब भी उससे मिलने जाते थे, उसके शरीर पर नई चोट के निशान दिखते थे। इस बार तो उसे बाथरूम में ही पीटकर मार डाला।’ ये कहना है, लखनऊ में 4 साल के मासूम अर्नव (गुग्गू) की मौसी काजल का। राजधानी के चौक इलाके में गुरुवार शाम 4 साल के अर्नव की मौत हो गई। बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट और पिटाई के निशान मिले हैं। ननिहाल वालों ने उसके पिता और सौतेली मां पर टॉर्चर कर हत्या करने का आरोप लगाया। चौक पुलिस को इसके लिए लिखित शिकायत दी है। पूरा मामला पढ़िए- मृतक की नानी सुधा के अनुसार, चौक के लाजपतनगर में भीष्म खरबंदा रहते हैं। करीब 5 साल पहले उनकी उन्नाव शुक्लागंज के सहजनगर की स्वाति कश्यप से शादी हुई। दोनों के एक लड़का हुआ। लकड़े के पैदा होने के कुछ ही महीने बाद स्वाति की मौत हो गई। हालांकि, मायके वालों का आरोप है कि भीष्म ने स्वाति को प्रताड़ित कर मार डाला था। स्वाति के बाद भीष्म ने रागिनी से दूसरी शादी कर ली। रागिनी से भी दो बच्चे हो गए हैं। दूसरी शादी के बाद से ही भीष्म ने अपने पहले बेटे अर्नव को मारना-पीटना शुरू कर दिया। पिता और सौतेली मां ने बच्चे को पीटना शुरू किया और उसकी हत्या कर दी। भीष्म पेशे से वकील हैं। इसके अलावा केजीएमयू के सामने फोटोस्टेट की दुकान भी है। अब 4 साल के मासूम बच्चे की 3 तस्वीरें देखिए- अब पढ़िए मौसी ने जो बताया- 3 साल तक ननिहाल में रखा बच्चे की मौसी काजल कश्यप ने बताया कि स्वाति की मौत के बाद उनका भांजा अर्नव उर्फ गुग्गू ननिहाल में ही रह रहा था। बहन की मौत के बाद भांजे को प्रताड़ित होने के डर से हम अपने साथ ही रखते थे। 3 साल तक ननिहाल में ही रहा। भीष्म ने वकील होने के चलते कोर्ट से यह आदेश कराने में सफल रहा कि अर्नव को अपने घर ले जाए। उसके बाद वह घर ले आया। बाथरूम में गिरकर मौत की सूचना दी काजल ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे भीष्म की पत्नी रागिनी ने फोन कर सूचना दी कि अर्नव को दस्त और उल्टी हो रही थी और वह बाथरूम में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर ननिहाल पक्ष मौके पर पहुंचा। वहां पहुंचकर देखा कि अर्नव के माथे, बाईं कनपटी, सीने, हाथ और कॉलर के पास पिटाई के निशान हैं। इस वजह से करंट लगाकर हत्या की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी। पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बच्चे की नानी सुधा कश्यप ने भीष्म और उसकी दूसरी पत्नी रागिनी पर हत्या का आरोप लगाते हुए चौक थाने में लिखित शिकायत दी है। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी बच्चे के मामा रोहित ने बताया कि अर्नव के जन्म के छह महीने बाद ही उसकी मां स्वाति की मौत हो गई थी। इसके बाद से बच्चा ननिहाल में ही रह रहा था। पत्नी की मौत के करीब एक साल के अंदर ही भीष्म ने दूसरी शादी रागिनी से कर ली थी। रागिनी से उसके दो बच्चे हैं। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- आगरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक : गांव खाली कराया गया, 6 बच्चों समेत 27 लोग अस्पताल में भर्ती आगरा के समाधिया कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार रात अमोनिया गैस लीक हो गई। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ के साथ आंखों में जलन होने लगी। बच्चों को भी उल्टियां होने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। अनाउंसमेंट कराकर पूरा गांव खाली कराया गया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायली बमबारी से कांपा लेबनान, पेड़-पौधे-मकान सब तबाह... देखें Ground Report
    Next Article
    अयोध्या में नव संवत्सर का होगा भव्य स्वागत:18 मार्च को निकलेगी रामकोट परिक्रमा, 108 मंदिरों की होगी परिक्रमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment