Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में पार्क में बैठे कपल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:लात-घूसे मारे, गालियां दीं; बचाने के लिए लड़के से लिपटी लड़की

    21 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में पार्क में बैठे एक कपल को संत वेशधारी युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लात-घूसे मारे और गालियां दीं। युवक को पिटता देख युवती बचाने के लिए उससे लिपट गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों ने अपनी जान बचाई। इस पूरी घटना का गुरुवार को एक वीडियो सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में 4 संत वेशधारी युवक कपल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं। आसपास से गुजर रहे लोग भी युवक-युवती की मदद करने के लिए आगे नहीं आए। हालांकि, अभी कपल की पहचान नहीं हो पाई है। मामला के तुलसी उद्यान का है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए वीडियो में जो कुछ दिख रहा… अयोध्या के तुलसी उद्यान में एक युवक-युवती घूमने आए थे। अचानक संत वेशधारी 4 युवक पार्क में आए। युवक को पकड़कर पीटने लगे। इसी बीच युवक-युवती मौका पाकर मुख्य गेट की ओर भागे। इस पर चारों युवकों ने उनका पीछा किया। गेट के बाहर सड़क पर युवक को फिर से पकड़ लिया। एक बार फिर से उसको जमकर पीटा। युवक को पिटता देख युवती उससे लिपट गई। इस पर चारों युवकों ने युवती को भी गालियां दीं। अयोध्या कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि मामला लक्ष्मणघाट चौकी क्षेत्र का है। अभी इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। वीडियो की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष का भी पता लगाया जा रहा है। वहीं, एसपी सिटी चक्रपाणि तिवारी ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पिटाई करने वाले आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र दास और गुणकेश तिवारी के रूप में की गई है। दोनों गोंडा के रहने वाले हैं और अयोध्या में रहकर पढ़ाई की है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि युवक-युवती अश्लीलता कर रहे थे। यह देखकर उनको बर्दाश्त नहीं हुआ। इसलिए उन्होंने पिटाई कर दी। दोनों किस अखाड़े से जुड़े हैं, इस बारे में भी पता किया जा रहा है। महंत बोले- ऐसी घटना निंदनीय संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने बताया- तुलसी उद्यान में युवक-युवती के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना निंदनीय है। दोनों को समझा-बुझाकर छोड़ देना चाहिए था। मारपीट की घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने कहा- यह घटना निंदनीय है। अयोध्या में आए किसी भी व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिए। यह पर्यटन और धर्म नगरी है। यहां रोज लाखों की संख्या में लोग आ रहे हैं। युवक-युवती को समझाकर और धर्मस्थल की मर्यादा का ध्यान दिलाते हुए वहां से प्रेम पूर्वक हटा देना चाहिए था। न कि उनकी पिटाई करनी चाहिए थी। राम की पैड़ी पर स्नान करते समय पत्नी को किस किया, तो लोगों ने पीट दिया था बात करीब 4 साल पुरानी है। अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्नान करते समय एक युवक ने अपनी पत्नी को चूम लिया था। यह देखकर वहां मौजूद कई लोगों ने आपत्ति जताई और कहा कि ऐसी हरकतें यहां नहीं चलेंगी। लोग इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने पति को पहले नहर में घेरकर पकड़ा, फिर घसीटते हुए पानी से बाहर लाए और जमकर पिटाई कर दी थी। करीब 30 साल के पति को 20 मिनट तक 2-3 लोगों ने जमकर पीटा था। इससे उसके चेहरे, कंधे और पीठ पर चोटें आई थीं। इस दौरान पत्नी अपने पति को छुड़ाने के लिए रोती-गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उसकी किसी ने भी नहीं सुनी। वहां मौजूद अन्य लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे थे। --------------------------- यह खबर भी पढ़िए गेंद के बहाने घुसा, कारोबारी की पत्नी को मार डाला, सहारनपुर में दोस्त के साथ मिलकर की वारदात; पुलिस ने किया एनकाउंटर सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी की हत्या पड़ोसी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। वह बॉल लेने के बहाने घर में घुसा और महिला का गला काट दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 200 से ज्यादा DCP के तबादले:अयोध्या के कई सीओ बदले, एलआईयू और रामजन्मभूमि परिसर में नई तैनाती
    Next Article
    हरियाणवी डांसर ने स्टेज पर युवक को थप्पड़ जड़ा,VIDEO:कमर पर छूने से भड़कीं, बोलीं- परफॉर्मेंस चल रही, इसका मतलब ये नहीं कि हाथ लगाओगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment