Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणवी डांसर ने स्टेज पर युवक को थप्पड़ जड़ा,VIDEO:कमर पर छूने से भड़कीं, बोलीं- परफॉर्मेंस चल रही, इसका मतलब ये नहीं कि हाथ लगाओगे

    8 hours ago

    1

    0

    हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी के साथ उत्तर प्रदेश के हाथरस में स्टेज शो के दौरान मंच पर बदसलूकी की गई। डिंपल चौधरी ने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। वीडियो में एक युवक स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान उनकी कमर को छूता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक की इस हरकत पर डिंपल चौधरी भड़क गईं और उन्होंने मंच पर ही उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उन्होंने माइक पर युवक को फटकार लगाते हुए कहा, “परफॉर्मेंस चल रही है इसका मतलब ये नहीं है कि हाथ लगाओगे।” डिंपल चौधरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली हैं। वह हरियाणा के अलावा राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी स्टेज शो करती हैं। घटना के बाद दैनिक भास्कर की टीम ने डिंपल चौधरी से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम के बारे में जाना। पहले जानिए डिंपल ने क्या-क्या बताया…. अब डिंपल चौधरी के बारे में जानिए…. 2018 में शुरू हुआ डिंपल का करियर डिंपल चौधरी ने बताया कि मैंने साल 2018 में स्टेज पर काम करना शुरू किया था। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए मैंने इस क्षेत्र को अपने करियर के रूप में चुना। शुरुआत में परिवार को मेरे इस फैसले पर आपत्ति थी, लेकिन बाद में मेरी मेहनत और सफलता को देखकर परिवार का पूरा साथ मिलने लगा। कोविड के दौरान अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की। जागरण में गाने से की शुरुआत डिंपल ने बताया कि मैंने अपने करियर की शुरुआत जागरणों में भजन और गीत गाकर की थी। इसके बाद मैंने स्टेज शो करने शुरू किए और धीरे-धीरे डांसिंग की दुनिया में पहचान बना ली। शुरुआती दिनों में उन्हें एक कार्यक्रम के लिए सिर्फ 500 रुपए मिलते थे। अब करीब दो घंटे के एक शो के लिए 40 हजार रुपए तक फीस लेती हूं। अश्लील डांस पर बोलीं- मेरा घर चलता है अश्लील डांस और सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर डिंपल ने कहा- यह मेरी रोजी-रोटी है और इसी से मेरा घर चलता है। लोग मेरा डांस को पसंद करते हैं, इसलिए मुझे बुलाते हैं। जिन्हें पसंद नहीं होता वह उठकर चले जाते हैं। दुनिया का काम कहने का है, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। हरियाणा में काफी जगह प्रोग्राम होते हैं तो लोग बड़े चाव से मुझे देखने आते हैं। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में पवन सिंह ने कमर छुई...एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री छोड़ी:अंजलि बोलीं- भीड़ में उनके फैंस थे, रिएक्ट करती तो कोई सपोर्ट नहीं करता भोजपुरी एक्टर पवन सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। हरियाणवी सिंगर और डांसर अंजलि राघव के साथ उनका लखनऊ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अंजलि की कमर छूते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि अंजलि ने इंस्टा पर वीडियो डालकर भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की बात कही है। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में पार्क में बैठे कपल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:लात-घूसे मारे, गालियां दीं; बचाने के लिए लड़के से लिपटी लड़की
    Next Article
    डाकघर के एक्सईएन को CBI ने घूस लेते पकड़ा:प्रयागराज में ठेकेदार से 20 लाख मांगे थे; 1 करोड़ होना था भुगतान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment