Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू:जिले के 1791 विद्यालयों के 1.59 लाख छात्र-छात्राएं दे रहे परीक्षा

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। ये परीक्षाएं 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। जिले के कुल 1791 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 1.59 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने बताया कि परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए सचल दलों का गठन किया गया है। ये दल विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार कक्षा छह से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं लिखित रूप में आयोजित की जा रही हैं। लिखित परीक्षा के लिए कुल 50 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल किए गए हैं, ताकि छात्रों की विषय संबंधी समझ का समुचित आकलन किया जा सके। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं दो पालियों में कराई जा रही हैं। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। प्रत्येक लिखित परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विद्यालयों को आवश्यक निर्देश पहले ही दे दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सकिपा ने बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर को लेकर किया प्रदर्शन:जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन, विद्युत कार्यालय घेराव की दी चेतावनी
    Next Article
    हिंदू धर्म सिमट रहा, यह चिंता का विषय- राजू दास:बोले- धर्माचार्यों ने खुद को सीमित कर लिया, धर्म और परंपराओं को भूलने लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment