Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सकिपा ने बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर को लेकर किया प्रदर्शन:जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन, विद्युत कार्यालय घेराव की दी चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    समर्थ किसान पार्टी (सकिपा) ने सोमवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर में बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी की और संबंधित विद्युत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी ने कहा कि घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र सहित पूरे जिले के कई उपकेंद्रों से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि घाटमपुर उपकेंद्र से संबद्ध गांवों में होली के दिन से ही शाम होते ही विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है और दो से तीन घंटे तक लगातार कटौती की जा रही है। तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही विभागीय अधिकारियों ने समुचित कार्रवाई कर बिजली कटौती बंद नहीं कराई, तो सकिपा सैकड़ों उपभोक्ताओं के साथ जिला विद्युत कार्यालय का घेराव करेगी। इसके बाद पार्टी जिलाध्यक्ष की अगुवाई में अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण की अनुपस्थिति में अधिशाषी अभियंता (मीटर) दीनदयाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में विद्युत विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का उल्लेख किया गया था। सौंपे गए ज्ञापन में घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र सहित पूरे जिले में की जा रही विद्युत कटौती बंद करने, सिराथू ब्लॉक के ग्राम शमसाबाद और ग्राम नारा में नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने, ग्राम उदहिन बुजुर्ग, उदहिन खुर्द, मोंगरी कड़ा, नारा, जुवरा, मानपुर गौरा, कलुआपुर, जगन्नाथपुर, हिसामबाद, अफजलपुरबारी आदि के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर विद्युत बिलों में हो रही अनाप-शनाप वृद्धि की रोकथाम सहित कई अन्य मांगें भी शामिल थीं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी, राजेश यादव, भैरवदीन गौतम, कमरूल अब्बास, राजेश गौतम, चंद्रभूषण वर्मा, योगेश वर्मा और रोहित सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर जंक्शन पर QR कोड से मिलेगी लाइव ट्रेन जानकारी:चार घंटे पहले तक अपडेट, पूछताछ काउंटर की झंझट खत्म
    Next Article
    अयोध्या में परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू:जिले के 1791 विद्यालयों के 1.59 लाख छात्र-छात्राएं दे रहे परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment