Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी को गोली मारी:रात में बदमाशों ने किया हमला, लखनऊ रेफर; हालत खतरे से बाहर

    20 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के मिल्कीपुर चतुर्थ से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी रहे संजय सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। मिल्कीपुर बाजार में रात करीब 10 बजे उन्हें गोली मारी गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। संजय सिंह मिल्कीपुर बाजार निवासी उमाशंकर जायसवाल के घर आयोजित प्रीतिभोज में शामिल होने गए थे। जब वे अपनी स्कॉर्पियो में बैठ रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। उन्हें दो गोलियां लगीं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। संजय सिंह मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के ईंट गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, घटना से पहले दो युवक मौके पर घूम रहे थे। उनके चालक ने संजय सिंह को इस बारे में बताया भी था, लेकिन उन्होंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना इनायत नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि संजय सिंह नामक व्यक्ति पर उसके विपक्षियों द्वारा फायरिंग की गई। हमले में संजय सिंह घायल हो गया, जिसे पहले मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल संजय सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले में विपिन दुबे, अभय दुबे और विपिन दुबे के चाचा गिरजा शंकर दुबे को नामजद किया गया है। संजय सिंह ने गिरजा शंकर दुबे पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया है। दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा जा रहा है। आरोपी विपिन दुबे को सुरक्षा के लिहाज से विनय यादव नाम का गनर भी मिला हुआ था। गनर ने एसपी ग्रामीण को बताया कि वह अपने कमरे में था तभी घर से बात करते हुए विपिन निकले जब मैंने पूछा कि कहां जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कहीं नहीं जा रहे हैं बात कर रहे हैं इसी बीच मौका पाकर निकल गए उसके बाद यहां घटना हुई है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक संजय सिंह पर भी दो दर्जन से अधिक अपराधी मुकदमा दर्ज है। विपिन दुबे के पिता उमाशंकर दुबे (पांडा) व उनके गनर महेंद्र यादव के हत्या का मुख्य आरोपी भी संजय सिंह। उमाशंकर पंडा की हत्या वर्ष 2009 में हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुआ ने भतीजी का गला दबाकर पानी में डुबाया, मौत:मुजफ्फरनगर में भाभी के पेट में चाकू मारा, बोली-प्रेमी से बात करने से रोकती थी
    Next Article
    रायबरेली में ट्रक-पिकअप टक्कर, तीन की मौत:लालगंज थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment