Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में ट्रक-पिकअप टक्कर, तीन की मौत:लालगंज थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

    11 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। लालगंज थाना क्षेत्र के पूरे बढ़ई गांव के पास गिट्टी से लदे एक डंपर और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप सवार तीनों व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय रोहित कुमार, 35 वर्षीय विपिन सरोज और 44 वर्षीय अखिलेश सरोज के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक जौनपुर से दिल्ली समान लेने एक साथ जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, लालगंज की ओर से गिट्टी लादकर रायबरेली जा रहा एक डंपर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गया। सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप में फंसे तीनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अखिलेश कुमार पुत्र फूलचंद जौनपुर के निवासी थे, जबकि विपिन कुमार पुत्र प्रेमचंद दिल्ली के और रोहित कुमार पुत्र जवाहरलाल गुप्ता बुलंदशहर के रहने वाले थे। पिकअप गाड़ी (नंबर DL1 LAM 9106) विपिन कुमार के नाम पंजीकृत थी और रोहित कुमार इसे चला रहे थे। अखिलेश और विपिन आपस में चचेरे भाई थे। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक (नंबर BR 28 GB 4854) कबरई से गिट्टी लादकर आ रहा था। क्षेत्राधिकार लालगंज अमित सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही की। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। मृतकों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी को गोली मारी:रात में बदमाशों ने किया हमला, लखनऊ रेफर; हालत खतरे से बाहर
    Next Article
    बहराइच में दस माह की बच्ची की मौत:बच्ची को लेकर मां सामान खरीदने आई थी, तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment