Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत:रेलवे ट्रैक पर पत्नी और घर में लहूलुहान मिला पति का शव, मोबाइल से हुई पहचान

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी मामला सामने आया। देवराकोट रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक किनारे करीब 20-22 वर्षीय संजू का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच शुरू की। शव के पास से एक टूटा मोबाइल और सिम कार्ड मिला। सिम के आधार पर पहचान करेरू गांव निवासी शिवानंद रावत की पत्नी के रूप में हुई। घर पहुंची पुलिस तो सामने आया चौंकाने वाला दृश्य पुलिस जब गांव पहुंची तो मृतका का घर अंदर से बंद मिला। इसी दौरान कमरे के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में पति का शव, बगल में मासूम जिंदा दरवाजा खुलते ही पुलिस के होश उड़ गए। कमरे के अंदर पति शिवानंद रावत का शव पड़ा था, जबकि उसके पास ही एक माह का दुधमुंहा बच्चा जीवित मिला। हादसा या साजिश, जांच जारी प्रारंभिक तौर पर महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से मानी जा रही है, लेकिन पति की मौत ने मामले को संदिग्ध बना दिया है। ग्राम प्रधान गिरिजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। प्रथम दृश्टा प्रतीत हो रहा है कि पति पत्नी में विवाद हुआ, इस दौरान पत्नी ने पति पर किसी धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह स्वयं वहां से जाकर रेलवे ट्रक पर जाकर आत्महत्या कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी लालचंद सरोज टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि दोनों पति पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। खबर अपडेट की जा. रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज SIR का लखनऊ में आखिरी दिन:अंतिम प्रकाशन पहले बूथ पर जाकर BLO से वोटर लिस्ट में चेक कर सकते अपना नाम
    Next Article
    उन्नाव में बारिश-ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद:4,294 हेक्टेयर में खड़ी फसलें नष्ट, 13,288 किसान प्रभावित, शासन से मिलेगी मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment