Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में 50 हजार का इनामी पकड़ाया:गोवंश अवशेष मामले में चल रहा था फरार, छेड़खानी का भी मुकदमा दर्ज है

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ पुलिस ने गोवंश अवशेष मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी आमिर (23) को गिरफ्तार कर लिया है। उसे देल्हूपुर थाना क्षेत्र स्थित देल्हूपुर बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया। आमिर प्रयागराज जनपद का निवासी है और उसके खिलाफ प्रयागराज व प्रतापगढ़ में गोवध अधिनियम, चोरी तथा छेड़खानी सहित गंभीर धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं। यह मामला 16 जनवरी की रात का है। बरसंडा गांव निवासी जगदीश सिंह और आशीष सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके दरवाजे पर बंधी दो गायों को अज्ञात लोग पगहा सहित चुरा ले गए। देर रात खोजबीन के दौरान अम्मा पुल जिन्नाथ बाबा के पास नदी किनारे चार गायों के अवशेष बरामद हुए थे।इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने चार विशेष टीमों का गठन किया था। दो दिन बाद एक आरोपी नौशाद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। शुरुआती दौर में चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बाद में प्रयागराज आईजी ने बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया। इस मामले में एक अन्य आरोपी पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है। गिरफ्तार आरोपी आमिर ने पूछताछ में बताया कि 16 जनवरी की रात वह अपने साथियों के साथ बरसंडा गांव से गायें चोरी करने में शामिल था। चोरी के बाद उन्होंने गायों का वध किया और उनके सिर नदी में फेंक दिए, जबकि मांस बेचने के लिए शरीर ले गए थे। इस मुकदमे में नामजद होने के बाद से वह फरार चल रहा था और प्रयागराज भागने की फिराक में बस स्टैंड पर खड़ा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी आमिर के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजा अग्रसेन स्कूल में वार्षिक पुरस्कार समारोह:लखनऊ में छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना
    Next Article
    अयोध्या में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन:चाणक्य परिषद 29-30 मार्च को सूर्यकुंड में करेगा निःशुल्क संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment