Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में सोने-चांदी से बने झूले पर झूल रहे सिया-राम:पूर्णिमा तक विराजमान रहेंगे, आरती-भोग और शयन की परंपरा भी झूलन पर हो रही

    5 hours ago

    1

    0

    सावन में अयोध्या पूरी तरह झूलन उत्सव के रंग में रंग गई है। सोने-चांदी से सजे झूलों पर भगवान श्रीराम और माता सीता विराजमान हैं। भक्त उनके दर्शन कर रहे हैं। हर तरफ सीता-राम की गूंज सुनाई पड़ रही है। साधु संत और भक्त भजनों पर झूम रहे हैं। रोज शाम होते ही देर रात तक शहर के मंदिरों में गायन, वादन और नृत्य शुरू हो जाता है। जो देर रात तक चलता है। श्रीरामवल्लभाकुंज में भगवान श्रीराम और माता सीता को विशाल चांदी के झूले पर विराजमान किया गया है। झूले की सीढ़ियां, मोर, झूमर और डोर भी चांदी की है। स्वामी राजकुमार दास के अनुसार सावन शुक्ल तृतीया से पूर्णिमा तक भगवान झूलन पर ही विराजमान रहते हैं। आरती, भोग और शयन की परंपरा भी झूलन पर ही होती है। राजगोपाल मंदिर का 99 साल पुराना झूला राजगोपाल मंदिर में भगवान श्रीसीताराम चांदी के झूले पर विराजमान हैं। यहां भजन-कीर्तन के साथ कत्थक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। मंदिर का यह झूला करीब 99 साल पहले वाराणसी के कारीगरों ने बनाया था। हनुमत निवास में साथ झूल रहे राम-सिया और हनुमान हनुमत निवास में लकड़ी के पारंपरिक झूले पर श्रीसीताराम विराजमान हैं। उनके साथ दास रूप में हनुमान जी भी दर्शन दे रहे हैं। यहां देर रात तक अलग-अलग राज्यों से आए कलाकार भगवान के सामने गायन-वादन की सेवा कर रहे हैं। अशर्फी भवन में लक्ष्मी संग झूल रहे विष्णु अशर्फी भवन में दशकों पुराने झूले पर भगवान विष्णु माता लक्ष्मी के साथ विराजमान हैं। महंत जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य महाराज की देखरेख में झूलन उत्सव चल रहा है। कई मंदिरों में उत्सव दशरथ महल, लक्ष्मण किला, सियाराम किला, बावन मंदिर, जानकीघाट बड़ा स्थान, बड़ा भक्तमाल, दर्शन भवन, जानकी महल ट्रस्ट, रामहर्षण कुंज, रंग महल, सद्गुरु सदन, रामलला सदन और राम मंदिर में भी झूलन उत्सव चल रहा है। शाम से देर रात तक मंदिरों में भजन और जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालु भगवान के झूलन दर्शन कर भक्ति में डूब रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में युवती को साइकिल समेत गिराकर नशीली वस्तु सुंघाई:खेत खरीदने के लिए निकलीं थी, 70 हजार रुपए लूटे
    Next Article
    रिटायर फौजी से कहा- आठ लाख में दरोगा बनवा दूंगा:प्रयागराज में यूपी पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.71 लाख का फ्रॉड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment