Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में तेज बारिश:60 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही, आसमान में बादल, फसलों को नुकसान

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में शनिवार को भी मौसम बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात अर्नब के कारण बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 26 सितंबर को तेज बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार दोपहर से मौसम अचानक बदल गया था। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने से कई जगह पेड़ और बिजली के तार गिर गए। रुदौली, सोहावल, अमानीगंज, मिल्कीपुर, गोसाईगंज, बीकापुर और तारुन क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित होने की बात सामने आई है। रामपथ और मंदिर क्षेत्र में भी बारिश बारिश और तेज हवा का असर रामपथ, राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और सरयू क्षेत्र में भी दिखाई दिया। खुले इलाकों में तेज हवा के कारण लोगों को परेशानी हुई। बारिश के चलते श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। खेतों में खड़ी फसलें गिरीं तेज हवा और बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान हुआ है। कई जगह फसलें जमीन पर गिर गई हैं। किसानों को चिंता है कि अगर बारिश और तेज हवा का दौर जारी रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। 27 सितंबर को भी बारिश बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक 26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 27 सितंबर को भी बारिश और आंधी का असर बना रह सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 40 घंटे से लगातार बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी:स्कूल-कॉलेज बंद, कई इलाकों में जलभराव, 2007 के बाद दूसरा सबसे ठंडा दिन शुक्रवार
    Next Article
    आजमगढ़ में तेज बारिश का अलर्ट:39 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही, रुक-रुक बरसात हो रही, आसमान में बादल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment