Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 40 घंटे से लगातार बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी:स्कूल-कॉलेज बंद, कई इलाकों में जलभराव, 2007 के बाद दूसरा सबसे ठंडा दिन शुक्रवार

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में लगातार तीसरे दिन बारिश हो रही है। गुरुवार दोपहर से शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह भी जारी रही। लगातार तीसरे दिन हो रही बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कई मोहल्लों और पार्कों में पानी भर गया, जबकि कुछ जगह सड़क का पानी घरों तक पहुंच गया। तेज हवा से अलीगंज, खजाना रोड और आशियाना चौराहे पर पेड़ गिर गए। अलीगंज में पाकड़ का पेड़ गिरने से दो गाड़ियां दब गईं, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर बारिश के साथ तेज हवा चलने का अनुमान है। खराब मौसम को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। एयरपोर्ट ने भी यात्रियों से अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। इस बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत कम अंतर रह गया है। पारा गिरने से ठंड जैसे हालात बने हुए हैं। शुक्रवार को लगातार बारिश के चलते लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.7°C गिर गया।इस दौरान अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस तरह से शुक्रवार इतिहास में सितंबर का दूसरा सबसे ठंडा दिन बन गया। इससे कम 23 डिग्री सेल्सियस 25 सितंबर 2007 को दर्ज किया गया था। दिन भर अमौसी सेंटर पर रिकॉर्ड 86.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आज के मौसम की 3 तस्वीरें देखिए… शुक्रवार को हुई बारिश की 7 तस्वीरें देखिए- मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा:तेज रफ्तार कार पलटी, तीन की मौत; दो गंभीर
    Next Article
    अयोध्या में तेज बारिश:60 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही, आसमान में बादल, फसलों को नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment