Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में ट्रक ड्राइवर-क्लीनर की पिटाई:वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार, XUV 300 सील

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के मुमताज नगर में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की बेल्ट से पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इस मामले में मुख्य आरोपी नागेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर थाना कैंट क्षेत्र के मुमताज नगर इलाके की है, जहां बीच सड़क पर दबंगई दिखाते हुए मारपीट की गई थी। वायरल वीडियो में दो से तीन व्यक्ति ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को बेल्ट से पीटता हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पीड़ित रहम की गुहार लगा रहे थे, जबकि आसपास मौजूद लोग दर्शक बने रहे। वीडियो के तेजी से फैलने के बाद अयोध्या पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और जांच शुरू की। ट्रक चालक की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान लखनऊ निवासी नागेश मिश्रा के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल की गई XUV 300 गाड़ी को भी सील कर दिया गया है। जांच में पता चला कि इस वाहन पर अवैध रूप से नीली बत्ती लगी हुई थी, जो मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन है। पुलिस ने नीली बत्ती हटाकर वाहन को जब्त कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट के अनुसार, आरोपी नागेश मिश्रा के खिलाफ मारपीट, धमकी और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है, जिसमें अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। उन्होंने ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की दबंगई और अवैध रूप से सरकारी प्रतीकों का इस्तेमाल किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इमरजेंसी में बाहरी व्यक्ति ने मरीज को इंजेक्शन लिखे:बाहर से मंगवाए, सीएमएस ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया
    Next Article
    जौनपुर में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित:ईरान संकट के मद्देनजर नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment