Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित:ईरान संकट के मद्देनजर नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

    2 hours ago

    1

    0

    ईरान में उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर जौनपुर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जनपद के नागरिकों की सहायता के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में एक इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है। इसके साथ ही, एक हेल्पलाइन नंबर 9454417117 भी तत्काल प्रभाव से सक्रिय कर दिया गया है। यह केंद्र उन जौनपुर निवासियों के परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बनाया गया है, जो किसी भी देश में फंसे हुए हैं या जिन पर संभावित खतरे की आशंका है। परिजन हेल्पलाइन नंबर 9454417117 पर संपर्क कर अपने संबंधित व्यक्ति की जानकारी, लोकेशन और अन्य आवश्यक विवरण साझा कर सकते हैं। इससे शासन स्तर पर समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा ने बताया कि यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। यहां तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी प्राप्त सूचनाओं को संकलित कर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। आवश्यकतानुसार विदेश मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों से भी समन्वय स्थापित किया जाएगा। झा ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता पड़ने पर केवल आधिकारिक नंबरों पर ही संपर्क करें। प्रशासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में ट्रक ड्राइवर-क्लीनर की पिटाई:वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार, XUV 300 सील
    Next Article
    होली पर डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द:फर्रुखाबाद में सीएमओ ने दिए निर्देश, अस्पतालों में रहेंगे पर्याप्त इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment