Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में ट्रेलर से टकराई पुलिस की कार:दरोगा की मौत, कांस्टेबल घायल; गश्त पर निकले थे

    6 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में मंगलवार देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम की कार गिट्टी लदे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में उपनिरीक्षक आकाश यादव की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपनिरीक्षक आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया। हादसा रायबरेली मार्ग पर पूराकलंदर थाना क्षेत्र में नऊवा कुआं के पास हुआ। रायबरेली मार्ग पर ट्रेलर से टकराई पुलिस की कार जानकारी के अनुसार, पूराकलंदर थाने में तैनात पुलिसकर्मी मंगलवार देर रात कार से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास उनकी कार गिट्टी लदे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार से दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने 28 वर्षीय उपनिरीक्षक आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया। कांस्टेबल की हालत गंभीर हादसे में 27 वर्षीय कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है। आकाश यादव मूल रूप से जौनपुर जिले के रहने वाले थे और अयोध्या में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। एसएसपी समेत अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने गिट्टी लदे ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। मृतक उपनिरीक्षक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चिल्ड्रन विंग निर्माण में देरी पर हाईकोर्ट ने दी चेतावनी:हलफनामे में गलत बयानी पर प्रबंध निदेशक पर हुई कार्रवाई
    Next Article
    प्रयागराज में 3 दिन की बारिश से शहर बेहाल...देखिए तस्वीरें:करेली में घरों में घुसा पानी, जार्जटाउन थाने में जलभराव; हाईकोर्ट ने DM को तलब किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment