Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंगली पुरवा फाटक पर अचानक काम शुरू:हरदोई में बिना सूचना गेट बंद होने से लगा भीषण जाम

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई जनपद के मंगली पुरवा रेलवे फाटक (फाटक नंबर 33) पर सोमवार को अचानक काम शुरू होने से भीषण जाम लग गया। रेलवे प्रशासन द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के लेवल क्रॉसिंग का कार्य शुरू करने के कारण फाटक बंद कर दिया गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों के अनुसार, यह कार्य रेल हादसों को रोकने और आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। अब तक लोग बैरियर को ऊपर उठाकर नीचे से निकल जाते थे, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इस क्रॉसिंग को 'लेवल' करके बैरियर को इस तरह से नीचे किया जाएगा कि बैरियर बंद होने की स्थिति में कोई भी व्यक्ति वाहन लेकर या पैदल नहीं निकल सकेगा। मंगली पुरवा फाटक से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। बैरियर के दूसरी तरफ मुख्य गांव आशा और मुरलीपुरवा स्थित हैं, जहाँ जाने के लिए ग्रामीणों के पास यही मुख्य रास्ता है। फाटक बंद होने के कारण पिछले कई घंटों से लोग धूप और जाम में फंसे रहे, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कम से कम एक दिन पहले इस कार्य की सूचना दी जानी चाहिए थी। इससे लोग वैकल्पिक रास्तों का चुनाव कर पाते और उन्हें इस तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता। रेलवे विभाग ने बताया कि काम को पूरा करने में अभी और समय लगेगा। सुरक्षा मानकों को पूरी तरह से सुनिश्चित करने के बाद ही फाटक को खोला जाएगा। फिलहाल, डेढ़ से दो घंटे तक और काम चलने की संभावना है, जिससे यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों की मुश्किलें अभी बनी रहेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में ADJ फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई सजा:दो नाबालिग बहनों से अश्लील हरकत के दोषी को 20 साल की सजा
    Next Article
    संग्रह अमीन से मारपीट में शस्त्र लाइसेंस रद्द होगा:सिद्धार्थनगर में एक महीने में गिरफ्तारी के आश्वासन पर राजस्व कर्मियों का धरना समाप्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment