Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में विवाहिता ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस:जान से मारने और गर्भपात कराने की कोशिश, जेठ ने की अश्लील हरकत

    9 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सादाबाद की एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों के खिलाफ महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसमें बेटी के जन्म के बाद और वृद्धि हुई। विवाहिता के अनुसार, उसकी शादी 26 फरवरी 2023 को बुलंदशहर के खुर्जा निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद ससुरालियों ने बाइक की मांग को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। बेटी को जन्म देने के बाद ससुरालियों का अत्याचार और बढ़ गया। कई बार उसे और उसकी नवजात बेटी को जान से मारने की कोशिश भी की गई। विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि 28 नवंबर 2025 को ससुरालियों ने उसे पकड़ लिया और जान से मारने की नीयत से उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया। किसी तरह वह उनसे छूटकर एक कमरे में बंद हो गई। उसने अपने भाई को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसका भाई खुर्जा पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। खुर्जा पुलिस की मौजूदगी में विवाहिता को उसके माता-पिता और भाई मायके ले आए। कुछ समय बाद, ससुरालियों ने विवाहिता के मायके आकर माफी मांगी और उसे वापस खुर्जा ले गए। लेकिन खुर्जा पहुंचते ही उन्होंने फिर से दहेज की मांग शुरू कर दी। विवाहिता ने आरोप लगाया कि 11 जनवरी को जब वह बाथरूम में नहाने जा रही थी, तो उसका जेठ उसके साथ छेड़छाड़ कर कपड़े उतारने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे बुरी तरह पीटा। विवाहिता ने बताया कि वह चार माह की गर्भवती थी। मारपीट के दौरान ससुरालियों ने उसका गर्भपात कराने की नीयत से उसके पेट में लात मारी, जिससे उसे असहनीय पीड़ा हुई। उसने अपने भाई को सूचित किया, जो मौके पर पहुंचा और खुर्जा पुलिस को बुलाया। पुलिस के हस्तक्षेप से उसकी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जान बच पाई। इसके बाद वह अपने भाई के साथ वापस सादाबाद स्थित मायके आ गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर हादसा, ड्राइवर की मौत:ट्राली ने गिट्टी लादे डंपर में पीछे से मारी टक्कर, केबिन में फंसने से गई जान
    Next Article
    पत्नी को थप्पड़ मारा तो प्रेमी ने रेत दिया गला:सुलतानपुर में शिवरात्रि के मेले में हुआ झगड़ा, 13 साल पहले की थी लव मैरिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment