Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीआरएस नेता की गिरफ्तारी पर भड़के KT Rama Rao, Rahul Gandhi पर साधा निशाना

    5 hours ago

    1

    0

    हैदराबाद, छह अक्टूबर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने मंगलवार को अपनी पार्टी के एक नेता की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला और उन्हें “कायर व अलोकतांत्रिक व्यक्ति बताया। रामा राव ने यह बयान ऐसे समय में दिया जब राहुल गांधी एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर विपक्ष के विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। रामा राव बिना अनुमति के एक बैनर लगाने पर बीआरएस के एक नेता की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।बैनर पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और उनके परिवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए थे। केटीआर के नाम से भी मशहूर रामा राव ने आरोप लगाया कि गांधी संविधान की बात करते हैं, लेकिन अपने “कठपुतली रेवंत रेड्डी” के जरिए तेलंगाना में “अराजकता” फैला रहे हैं और दलबदल को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “श्री राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन एक कायर, दादागिरी दिखाने वाले और अलोकतांत्रिक व्यक्ति की तरह व्यवहार करते हैं।” केटीआर के इस बयान पर मुख्यमंत्री या सत्तारूढ़ कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tamil Nadu और पुडुचेरी की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 80% से ज्यादा वोटिंग
    Next Article
    Umesh Kolhe Murder Case में NIA Court का फैसला, आरोपी Atib Rashid की अर्जी खारिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment