Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

    1 hour from now

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने उत्तराखंड के बद्रीनाथ में हाल में आयोजित एक सांस्कृतिक उत्सव पर शुक्रवार को कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि किसी पवित्र स्थल पर ऐसे संगीत कार्यक्रम की अनुमति देना न केवल सांस्कृतिक मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि पवित्र धाम की शुचिता पर सीधा हमला भी है। जोशी ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार से ऐसे आयोजनों पर रोक लगाकर ‘‘देवभूमि’’ की पवित्रता बनाए रखने का आग्रह किया। मीडिया की खबरों के अनुसार उत्तराखंड के चमोली जिले के बद्रीनाथ शहर में ‘संस्कृति हमारी धरोहर, हमारा भविष्य’ विषय पर दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया था।जोशी ने इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘बद्रीनाथ धाम में संगीत समारोह को अनुमति प्रदान करना न केवल सांस्कृतिक मर्यादाओं का उन्लंघन है अपितु धाम की पवित्रता पर भी सीधा आघात है।’’ उन्होंने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने शांतिपूर्ण भजन गायन और प्रभु भक्ति के लिए विशेष रूप से हिमालयी वातावरण के बीच बद्रीनाथ धाम की स्थापना की थी। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उल्लेखनीय है की इस स्थान पर शंख बजाना भी मना है परंतु हम उसे भूलकर शोर शराबे वाले संगीत कार्यक्रमों का आयोजन कर भारतीय आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय मूल्यों की घोर उपेक्षा तो कर ही रहे है साथ में इतनी ऊचाई पर हजारों लोगों के नाचने से स्वास्थ पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की भी उपेक्षा कर रहे है। ’’ उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह इस बात का प्रतीक है कि ‘‘देवभूमि’’ में ‘‘बाजारू संस्कृति’’ अपनी जड़ें जमा रही है।जोशी ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार से ऐसे आयोजनों पर रोक लगाकर ‘‘देवभूमि’’ की पवित्रता बनाए रखने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay
    Next Article
    Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment