Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

    1 hour from now

    1

    0

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कहा कि उनकी ‘‘मोटी चमड़ी’’ के कारण विपक्ष, खासकर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की आलोचनाओं का उन पर कोई असर नहीं होता और वह बेझिझक उसके पुराने रिकॉर्ड पर लगातार सवाल उठाते रहेंगे। मुख्यमंत्री विजय छह अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए मदुरांतकम सीट से अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के उम्मीदवार मरगतम कुमारवेल के लिए प्रचार कर रहे थे। टीवीके प्रमुख ने द्रमुक की उस रणनीति पर भी निशाना साधा, जिसमें उनकी आलोचनाओं को पुराना बताकर खारिज किया जाता है।उन्होंने दावा किया कि द्रमुक यह मानकर चलती है कि युवा पीढ़ी 50 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामलों से अनजान है और इसी वजह से वह अपनी ‘‘बेदाग छवि’’ बनाए रखने में सफल रही है। विजय ने कहा, ‘‘जब मैं ये पुराने मामले उठाता हूं, तो वे हमारे खिलाफ घटिया और मानहानिकारक हमले करने लगते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपने ‘मोटी चमड़ी’ वाला मुहावरा सुना है? दुनिया में इसका सबसे बड़ा उदाहरण मैं हूं।इस क्षेत्र में आने से पहले मैंने 30-35 साल तक बहुत कुछ देखा है। इसलिए इनमें से कुछ भी मेरे लिए नया नहीं है। बल्कि मुझे लगता है कि यह भी काफी नहीं है और मैं इससे भी ज्यादा की उम्मीद करता हूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी
    Next Article
    Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment