Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में कायस्थ महासभा का होली मिलन समारोह:कलाकारों ने दी प्रस्तुति, पारंपरिक झांकी भी दिखी

    10 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 द्वारा एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने पारंपरिक रंगों और सांस्कृतिक विरासत का आदान-प्रदान किया। समारोह में राज्यपाल द्वारा सम्मानित कलाकारों ने फगुआ-चौताल की प्रस्तुति दी। बच्चों ने आकर्षक होली प्रस्तुतियां पेश कीं, वहीं महिलाओं ने राधा-कृष्ण की होली और फगुआ गीत गाए। होलिका दहन की पारंपरिक झांकी भी प्रदर्शित की गई। महिला सचिव और सोनी रिड्स नॉलेज नेशन स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति श्रीवास्तव ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव और कायस्थ समन्वय समिति के संयोजक पंकज श्रीवास्तव 'हैप्पी' ने की। जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव 'राजू' कार्यक्रम के संयोजक रहे। विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि प्रयागराज के कुश श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर दिव्यांग शिक्षिका स्वरूचि श्रीवास्तव की विशेष सराहना की गई। उन्हें एक बंद पड़े विद्यालय का प्रभार सौंपा गया था, जहाँ उस समय केवल दो छात्र थे। अपनी दिव्यांगता के बावजूद, उन्होंने कम समय में विद्यालय में छात्रों की संख्या 40 तक पहुंचा दी। समारोह में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव नीरज श्रीवास्तव, संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव, नीलमणि श्रीवास्तव और शिवमोहन श्रीवास्तव सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ पत्रकार संजय अष्ठाना, दयाशंकर निगम, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, आलोक रंजन सिन्हा, ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव 'दादा', श्याम रतन, राजेश किशोर, ब्रह्मानंद श्रीवास्तव, सर्वजीत श्रीवास्तव, नलनीश श्रीवास्तव,डॉ. विजय श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव 'डब्बू', लोकेश श्रीवास्तव,पूर्व सभासद मनीष श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव जेपी,लाल मोहन, शिव प्रकाश, प्रभास श्रीवास्तव और अंकित श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। महिला अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, भावना श्रीवास्तव, कुमुद श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, आराधना श्रीवास्तव, सौम्या श्रीवास्तव, करुणा श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, युवा महासचिव विकास श्रीवास्तव और शेखर श्रीवास्तव सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आए हुए अतिथियों का आभार जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव नवनीत श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में चलती इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में लगी आग:3 महीने पहले खरीदी थी 37 हजार की, युवक ने कूदकर बचाई जान
    Next Article
    बाबा काल भैरव का वार्षिक श्रृंगार महोत्सव:50 क्विंटल फूल से सजा दरबार, 56 प्रकार कर लगा भोग..VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment