Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा रामदेव बोले- हिंदुस्तान में सभी कंवर्टेड मुसलमान:मथुरा में कहा- इनके पूर्वज भी राम-कृष्ण, ओवैसी कौम को गुमराह कर रहे

    20 hours ago

    1

    0

    मथुरा में बाबा रामदेव ने कहा- हिंदुस्तान के सारे मुसलमान कंवर्टेड है। उनके भी पूर्वज राम-कृष्ण हैं। भारत में जितने भी मुसलमान हैं, वे अगर अपने पूर्वजों के साथ जुड़ेंगे तो खुद को कभी कमजोर महसूस नहीं करेंगे। उन्होंने कहा- सनातन युगों-युगों से था और युगों-युगों तक रहेगा। कुछ लोग सनातन में जाति, वर्ग और समुदाय के नाम पर भेद पैद कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि राम अमीरों और शिव गरीबों के भगवान हैं। कम से कम भगवान के नाम पर भेदभाव के बीज तो मत डालो। बाबा रामदेव बुधवार को बरसाना में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला। कहा- ओवैसी कौम को गुमराह कर रहे हैं। बाबा रामदेव की 3 बड़ी बातें… 1- मुसलमानों के पूर्वज राम-कृष्ण: ओवैसी कह रहे हैं कि कोई नहीं चाहता कि मुसलमानों की अपनी राजनीतिक आवाज हो। मैं अपने सभी मुस्लिम भाइयों से आह्वान करूंगा कि उनके भी पूर्वज ऋषि-मुनि रहे हैं। उनके भी पूर्वज राम-कृष्ण हैं। 2- राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान: जो लोग भगवान शिव को गरीबों का भगवान कहकर राम और शिव में भेद करते हैं, वे मूर्खता कर रहे हैं। राम, कृष्ण, हनुमान, शिव, भगवती सभी परात्पर ब्रह्म के स्वरूप हैं। उन्हें लक्ष्मी-नारायण कहो, शिव-शक्ति कहो या उमा-महेश्वर कहो, भगवान में कोई भेद नहीं है। वेद में ऐसा कोई भेद है ही नहीं। 3- फूहड़ रील और अश्लील फिल्मों से दूर रहें: युवा सोशल मीडिया पर चल रही फूहड़ रील और अश्लील फिल्मों से दूर रहें। युवाओं को अपना समय ऐसी चीजों में बर्बाद करने के बजाय अपनी संस्कृति और भक्ति से जुड़ना चाहिए। राधारानी मंदिर में कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने नाक रगड़कर माफी मांगी थी मथुरा के बरसाना में सोमवार (28 सितंबर) से कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा चल रही है। इससे पहले रविवार शाम प्रदीप मिश्रा राधारानी मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने हाथ जोड़कर राधारानी का आशीर्वाद लिया था। करीब 27 महीने पहले एक कथा के दौरान प्रदीप मिश्रा ने राधारानी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राधारानी का नाम भगवान श्रीकृष्ण की 108 पटरानियों और 1600 रानियों में नहीं है। इस बयान से संत नाराज हो गए थे। बाद में प्रदीप मिश्रा ने राधारानी मंदिर पहुंचकर नाक रगड़कर माफी मांगी थी। इसके बाद वह पहली बार बरसाना पहुंचे हैं। कथा के लिए बरसाना से 3 किलोमीटर दूर गाजीपुर संकेत रोड पर प्रेम सरोवर के पास मैदान में पंडाल बनाया गया है। इसमें 50 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कथा 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रोजाना दोपहर 1 से शाम 4 बजे होती है। इसका आयोजन श्री विट्ठलेश सेवा समिति सीहोर की ओर से किया जा रहा है। अब 27 महीने पहले के विवाद को जानिए 9 जून 2024 : कहा था- राधाजी बरसाना की नहीं, रावल की थीं पंडित प्रदीप मिश्रा ने 9 जून, 2024 को ओंकारेश्वर में विवादित बयान दिया था। कथा के पहले दिन प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा था, 'राधा-रानी का नाम भगवान श्रीकृष्ण की 108 पटरानियों और 1600 रानियों में नहीं है। राधा के पति का नाम अनय घोष, उनकी सास का नाम जटिला और ननद का नाम कुटिला था। राधा जी का विवाह छाता में हुआ था।' उन्होंने कहा था, 'राधा जी बरसाना की नहीं, रावल की रहने वाली थीं। बरसाना में तो राधा जी के पिता की कचहरी थी, जहां वह साल भर में एक बार आती थीं।' पंडित प्रदीप मिश्रा का ये प्रवचन वायरल हुआ तो संत और ब्रजवासियों ने विरोध किया। सबसे तल्ख टिप्पणी संत प्रेमानंद महाराज की तरफ से आई थी। उन्होंने कहा था, 'लाडली जी के बारे में तुम्हें पता ही क्या है? तुम जानते ही क्या हो? अगर तुम किसी संत के चरण रज का पान करके बात करते तो तुम्हारे मुख से कभी ऐसी वाणी नहीं निकलती।' 29 जून 2024 : राधारानी से माफी मांगने बरसाना पहुंचे थे संतों के विरोध के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा 29 जून, 2024 को बरसाना में राधारानी मंदिर पहुंचे। यहां उनके साथ बदसलूकी की गई। धक्का-मुक्की करते हुए उनके अंगवस्त्र खींचे गए। नाक रगड़ने के लिए मजबूर किया गया। दंडवत प्रणाम किया। लोग चिल्ला रहे थे कि नाक रगड़वाओ, कान पकड़वाओ...। उन्होंने राधा-रानी के जन्म और विवाह से जुड़े अपने बयान पर माफी मांगी। इसके बाद मंदिर से बाहर निकले। हाथ जोड़कर ब्रजवासियों का अभिनंदन किया था। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा था, 'मैं ब्रजवासियों के प्रेम की वजह से यहां आया हूं। लाडली जी (राधारानी) ने खुद ही इशारा कर मुझे यहां बुलाया। मेरी वाणी से किसी को ठेस पहुंची है, तो उसके लिए माफी मांगता हूं।' उन्होंने कहा, ‘ब्रजवासियों के चरणों में दंडवत माफी मांगता हूं। मैं लाडली जी और बरसाना सरकार से क्षमा चाहता हूं। सभी से निवेदन है कि किसी के लिए कोई अपशब्द न कहें। राधे-राधे कहें, महादेव कहें। मैं सभी महंत, धर्माचार्य और आचार्य से माफी मांगता हूं।’ ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… नीले-ड्रम वाली मुस्कान फैसले से पहले पूजा कर रही, जेल में साहिल भी बेचैन मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज फैसला आएगा। पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में पैक करने के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को सजा-ए-मौत मिलेगी, उम्रकैद होगी या रिहाई, इस पर सभी की नजर है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोमती का जलस्तर बढ़ा, 20 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित:लखनऊ के कई गांवों में घुसा पानी, फसलें डूबीं; ग्रामीण बोले- नहीं मिली राहत
    Next Article
    कानपुर में महिला सिपाही फंदे पर लटकी मिली:छुट्टी पर घर आई थी, 6 महीने पहले हुई भर्ती, रायबरेली में थी पहली पोस्टिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment