Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में महिला सिपाही फंदे पर लटकी मिली:छुट्टी पर घर आई थी, 6 महीने पहले हुई भर्ती, रायबरेली में थी पहली पोस्टिंग

    18 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रेउना क्षेत्र के गिरसी गांव में बुधवार को छुट्टी पर घर आई रिक्रूट महिला सिपाही की मौत हो गई। 22 वर्षीय प्रतीक्षा यूपी पुलिस में भर्ती होने के करीब छह महीने बाद पहली पोस्टिंग पर रायबरेली के मोहनगंज थाने में तैनात थी। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह छुट्टी लेकर घर पहुंची थी। कुछ देर बाद वह छत पर बने कमरे में चली गई। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मां से आराम करने की बात कहकर ऊपर गई थी गिरसी गांव निवासी विजय सिंह वैस ने बताया कि उनकी बेटी प्रतीक्षा की करीब छह महीने पहले यूपी पुलिस में महिला सिपाही के पद पर ज्वाइनिंग हुई थी। पहली पोस्टिंग रायबरेली जिले के मोहनगंज थाने में मिली थी। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह छुट्टी पर घर आई थी। उस समय घर में मां सुषमा, पिता विजय सिंह, भाई राजवीर और बहनें दीपा व दिव्या मौजूद थीं। घर पहुंचने के बाद प्रतीक्षा ने मां से आराम करने की बात कही और छत पर बने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया, लेकिन उसने मना कर दिया। परिवार के लोग नीचे खाना खाने चले गए। दरवाजा बंद मिलने पर परिजनों को हुई जानकारी करीब दो बजे बहन दिव्या ऊपर कमरे की ओर गई। दरवाजा बंद मिलने पर उसने मां को बुलाया और फिर पिता को जानकारी दी। परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो प्रतीक्षा की हालत देखकर पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई सूचना पर रेउना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिवार के सदस्यों से जानकारी जुटाने के साथ मामले की जांच कर रही है। रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। महिला आरक्षी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा रामदेव बोले- हिंदुस्तान में सभी कंवर्टेड मुसलमान:मथुरा में कहा- इनके पूर्वज भी राम-कृष्ण, ओवैसी कौम को गुमराह कर रहे
    Next Article
    इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का गेट घेरने में 9 छात्रों पर FIR:कुलसचिव की गाड़ी रोकी थी, सीनेट परिसर के गेट नंबर-1 पर किया था प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment