Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबर आजम 34 रन बनाकर आउट:पाकिस्तान का स्कोर 100 रन पार, 4 विकेट गंवाए; जो रूट 8,000 वनडे रन से 97 रन दूर

    2 hours ago

    1

    0

    रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने 23 ओवर के बाद 4 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 34 रन बनाकर आउट हुए। साद बेग और हसन नवाज नाबाद हैं। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर और आदिल राशिद को 1-1 विकेट मिला। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। वहीं, इंग्लैंड के जो रूट 8,000 वनडे रन पूरे करने से 97 रन दूर हैं। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन सकते हैं। रूट इंग्लैंड के सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज रूट ने वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 195 मैचों में 7,903 रन बनाए हैं। उनके नाम 20 शतक और 48 अर्धशतक हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 166 रन है। इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 225 मैचों में 6,957 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक शामिल हैं। जोस बटलर इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 204 मैचों में 5,678 रन बनाए हैं और 11 शतक लगाए हैं। इस साल शानदार फॉर्म में रूट रूट ने इस साल वनडे की 9 पारियों में 114.60 की औसत से 573 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 88.01 रहा है। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 111 रन है। रूट ने 2025 में भी वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 15 वनडे और पारियों में 57.71 की औसत से 808 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 95.50 रहा था। उन्होंने तीन शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अफगानिस्तान ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान ने UAE में चल रही ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 158 रन से हराया। इसी के साथ टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। जोकि शुक्रवार, 23 अक्टूबर को अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विमेंस T20I रैंकिंग में भारतीय स्पिनर्स को फायदा:श्री चरणी पहले, दीप्ति दूसरे नंबर पर कायम; नंदनी-क्रांति को भी फायदा
    Next Article
    यूसुफ पठान को ₹20 करोड़ की जमीन ₹5.5 करोड़ में:इसको लेकर गुजरात सरकार से विवाद था; 4 महीने पहले TMC ममता गुट छोड़ा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment