Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेंच पर बैठने को लेकर विवाद,युवक की आंख फोड़ी:बहराइच के शंकरपुर चौराहे पर वारदात, कैंची से किया हमला

    7 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद के चलते एक युवक पर हमला किया गया। दो लोगों ने युवक की दाहिनी आंख में कैंची से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना मंगलवार शाम शंकरपुर चौराहे पर हुई। लीलापारा ग्राम निवासी अमन ने बताया कि उनका रिश्तेदार मोनू शाम को शंकरपुर चौराहा गया था। वहां बेंच पर बैठने को लेकर उसका अजय और प्रवेश नामक दो व्यक्तियों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अजय और प्रवेश ने मोनू के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान, उन्होंने मोनू की दाहिनी आंख पर धारदार हथियार (कैंची) से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मोनू को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी कहासुनी में मारपीट की सूचना मिली है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ यूनिविर्सटी में लगे 'भागवत गो बैक' के नारे:स्टूडेंट्स को पुलिस टांगकर ले गई, संघ प्रमुख का थोड़ी देर में कार्यक्रम
    Next Article
    प्रेग्नेंसी में कम होगी डर और घबराहट:GSVM में खुला 'वुमेंस वेलनेस क्लीनिक', म्यूजिक थेरेपी और योग से मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment