Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चे के सीने में घुसी सरिया गर्दन से पार हुई:सरिया समेत मां अस्पताल ले गई; गोरखपुर में पतंग उड़ाते समय छत पर गिरा

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में छत पर लगी सरिया 14 साल के बच्चे के सीने और गर्दन के आर-पार हो गई। दरअसल, हर्ष सुबह-सुबह छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसला और वो छत पर अधूरे पड़े पिलर से निकली सरिया पर गिर गया। हर्ष दर्द की वजह से चीखने-चिल्लाने लगा। बेटे की चीख सुनकर मां छत पर पहुंची। आवाज देकर परिवार के लोगों को बुलाया। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सरिया काटने वाले को बुलाया। उसने सरिया काटकर छत से अलग किया। मां बच्चे को सरिया समेत जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इस दौरान बच्चा दर्द से कराहता रहा। डॉक्टरों की टीम ने करीब 2 घंटे तक चले आपरेशन के बाद सरिया बाहर निकाली। डॉक्टर्स ने बताया- परिवार वालों समझदारी से काम लिया। सरिया निकालने की कोशिश नहीं की। इस वजह से खून नहीं बहा। घटना सोमवार सुबह 9 बजे तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग लाला टोली क्षेत्र की है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जान लीजिए- इलाहीबाग के लाला टोली इलाके में अमरेश श्रीवास्तव का एक मंजिल का मकान है। छत पर बने पिलर से सरिया बाहर निकला हुआ है। अमरेश वेटर का काम करते हैं। परिवार में पत्नी अदिति श्रीवास्तव के अलावा एक लड़की समेत 3 बच्चे हैं। हर्ष उनका सबसे बड़ा लड़का है। मकान में एक कमरा किराए पर दे रखा है। मां अदिति ने बताया- सोमवार सुबह पति बाहर गए थे। करीब 9 बजे हर्ष छत पर खेल रहा था। दो बार उसे डांट कर नीचे लेकर आई। इसके बाद खाना बनाने लगी। छत पर जाने के लिए बनी सीढ़ियों के ऊपर 8 फीट के दीवार के सहारे टीनशेड का छज्जा है। ताकि बारिश का पानी और धूप सीढ़ियों पर न पड़े। उन्होंने बताया कि अचानक हर्ष सीढ़ी पर बने टीनशेड पर चढ़ गया और पतंग उड़ाने लगा। थोड़ी देर बाद उसके चिल्लाने की आवाज आई। मैं किचन से भागकर छत पर गई। देखा तो हर्ष छत पर पिलर की सरिया में फंसा हुआ था। दर्द की वजह से छटपटा रहा था। मुझे कुछ समझ नहीं आया तो आवाज देकर किराएदार को बुलाया। बच्चा चिल्ला रहा था- आकाश भइया बचाइए… अदिति ने बताया- बेटा बोल रहा था कि आकाश भइया बचाइए। आकाश मेरे किराएदार का नाम है। आवाज सुनकर आकाश ऊपर आ गए। कहा कि सरिया निकालने से मौत हो सकती है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पति को फोन कर पूरी बात बताई। पास एक घर में काम कर रहे कारीगर को बुलाकर छड़ कटवाई। इस दौरान बेटा दर्द से छटपटा रहा था। चिल्ला-चिल्लाकर रो रहा था। मैं हर्ष को लेकर जिला अस्पताल भागी। उसे भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद छड़ निकाल दी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके सुमन ने बताया- बच्चे के राइट साइड सीने में सरिया घुसकर गले के ऊपर से निकल गया था। बच्चे की हालत बहुत गंभीर थी। सर्जरी की पूरी टीम बुलाई गई। तत्काल ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया। करीब दो घंटे ऑपरेशन में बच्चे के शरीर से सरिया निकाली गई। बच्चे की हालत में अब सुधार है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी में बदमाश लड़की ने कर्मचारी से 10 लाख लूटे; 2 लड़कों के साथ बाइक से आई थी; तमंचा ताना और बैग छीनकर भागी यूपी के फिरोजाबाद में सोमवार को एक लड़की ने अपने दो बदमाशों के साथ मिलकर बीज भंडार के कर्मचारी से 10 लाख रुपए लूट लिए। लुटेरी लड़की बाइक से आई थी। बदमाशों ने बीच सड़क कर्मचारी की बाइक के सामने अपनी बाइक अड़ा दी। फिर एक ने तमंचा निकाला और कर्मचारी पर तान दिया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन से कटा किसान, मौत से पहले वीडियो में कहा- पूर्व विधायक मरवा देंगे, कहते हैं शिवराज-टंडन की हत्या कर दो!
    Next Article
    गुर्जर-राजभर के सभी विधायकों को जनता की ‘ना’:यूपी के जिन 39 विधायकों को पसंद किया, इनमें 11 ठाकुर-6 ब्राह्मण; भास्कर सर्वे में जातिवार नतीजे जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment