Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में बोलेरो की टक्कर से दो दोस्तों की मौत:लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हादसा, दो पहले हुई थी बहन की शादी

    1 hour ago

    2

    0

    बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलपुर कट के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब हैदरगढ़ की ओर से आ रही बोलेरो ने मंगलपुर कट से मुड़ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल 108 एम्बुलेंस से त्रिवेदीगंज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान निजामपुर (गोसाईगंज) निवासी बासदेव पुत्र सीताराम और ललईखेड़ा (लोनीकटरा) निवासी उदयराज पुत्र रामलखन के रूप में हुई है। बताया गया है कि उदयराज के घर दो दिन पहले ही वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ था। वह अपने रिश्तेदार बासदेव के साथ चाय पीने मंगलपुर चौराहे गए थे और घर लौटते समय यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण के लिए किया मॉक ड्रिल:भीड़ नियंत्रण से फायरिंग तक हुई प्रैक्टिस, SSP ने देखी पूरी व्यवस्था
    Next Article
    मैनपुरी में सड़क हादसे में 3 की मौत:ताऊ के अंतिम संस्कार में जा रहे थे भाई-बहन-बहनोई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment