Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण के लिए किया मॉक ड्रिल:भीड़ नियंत्रण से फायरिंग तक हुई प्रैक्टिस, SSP ने देखी पूरी व्यवस्था

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग लगातार अपनी तैयारियों को परखने में जुटी हुई है। इसी को देखते हुए मंगलवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण को लेकर एक बड़ा मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। यह अभ्यास एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में किया गया। जिसका उद्देश्य यह देखना था कि किसी भी आपात स्थिति या भीड़भाड़ के दौरान पुलिस बल कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से काम कर सकता है। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रीफिंग से हुई, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें बताया गया कि किसी भी अशांति की स्थिति में कैसे संयम और अनुशासन के साथ कार्रवाई करनी है। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण के अलग-अलग तरीकों की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई। इसमें दंगा नियंत्रण उपकरणों और गैर-घातक हथियारों के सही इस्तेमाल पर खास ध्यान दिया गया। साथ ही यह भी सिखाया गया कि भीड़ को कैसे नियंत्रित किया जाए, जरूरत पड़ने पर उसे सुरक्षित तरीके से कैसे हटाया जाए और किस परिस्थिति में कितना बल प्रयोग करना उचित होता है। इस दौरान पुलिस टीमों को अलग-अलग फॉर्मेशन में काम करने का अभ्यास कराया गया, जिससे वे किसी भी स्थिति में मिलकर बेहतर तरीके से काम कर सकें। इसके अलावा कठिन परिस्थितियों में टीमवर्क, आपसी तालमेल, बेहतर संचार और तुरंत फैसले लेने की क्षमता पर भी जोर दिया गया। अभ्यास को और प्रभावी बनाने के लिए नियंत्रित गोली चलाने का अभ्यास भी कराया गया। ताकि पुलिसकर्मी अपने अधिकृत हथियारों के इस्तेमाल में पूरी तरह सक्षम बन सकें। पूरे कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी गतिविधियों पर नजर रखी और पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। जहां जरूरत लगी, वहां सुधार के लिए सुझाव भी दिए गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर, प्रतिसार निरीक्षक समेत कई अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस तरह के नियमित अभ्यास पुलिस बल को हर स्थिति के लिए तैयार रखने में मदद करते हैं, जिससे किसी भी कानून-व्यवस्था की चुनौती का समय पर और प्रभावी तरीके से सामना किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में ईकार्ट डिलीवरी पार्टनर्स का प्रदर्शन:भुगतान में कटौती के खिलाफ न्यूनतम मजदूरी की मांग, प्रति पार्सल 10 से 12 का दे रहे भुगतान
    Next Article
    बाराबंकी में बोलेरो की टक्कर से दो दोस्तों की मौत:लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हादसा, दो पहले हुई थी बहन की शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment