Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्ची से गैंगरेप मर्डर में नंदग्राम SHO पर गिरी गाज:पुलिस कमिश्नर ने 2 थाना प्रभारियों को हटाया, विवादों में रहे कौशांबी SHO भी लटकी तलवार

    20 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में 5 दिन पहले 7 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। .इस मामले में पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने नंदग्राम थाने के SHO जितेंद्र कुमार को हटा दिया है। उन्हें क्राइम ब्रांच भेजा गया है। वहीं भोजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रताप बालियान को भी हटा गया है, जिले में समय पूरा होने पर उहें जिले से रिलीव किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने साफ निर्देश दिए हैं कि थाना प्रभारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इंस्पेक्टर संतोष त्रिपाठी को पुलिस लाइन से नंदग्राम थाना प्रभारी बनाया है। इंस्पेक्टर गिरीराज सिंह को साइबर क्राइम से भोजपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। कौशांबी और खोड़ा इंस्पेक्टर भी जल्द हटेंगे कौशांबी इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा का भी गाजियाबाद जिले में समय पूरा हो चुका है। शासन ने उनका ट्रांसफर पूर्व में लखनऊ जोन किया है। अजय शर्मा पूर्व में भी विवादों में रहे हैं। आरएएफ के साथ दबिश के दौरान बिहार के युवक को कहा था कि यह विदेशी है, मशीन लगाओ। जिसके बाद मोबाइल पीठ पर रखकर खूब किरकिरी कराई। 5 दिन पहले ही कौशांबी में देह व्यापार में 23 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया था, जिससे थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे रहे हैं, एसीपी सूर्यबली मौर्य ने यह छापा मारा। माना जा रहा है कि अजय शर्मा की कुर्सी भी जल्द छिन सकती है। वहीं खोड़ा इंस्पेक्टर नरेश कुमार शर्मा का भी जिले में समय पूरा हो चुका है। बच्ची के मामले में पुलिस कमिश्नर सख्त हुए बिहार के नालंदा का एक परिवार गाजियाबाद के नंदग्राम में रह रहा है, यह परिवार निर्माणाधीन मॉल में मजदूरी करते हैं। जहां 10 जुलाई की रात को 7 साल की बच्ची के साथ विनय और शाहबुद्दीन ने गैंगरेप किया। इसके बाद बच्ची की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी। बच्ची से दरिंदगी के बाद बच्ची के शव को मॉल में तीसरी मंजिल से फेंक दिया। जिसके दोनों आरोपियों को पुलिस ने बिना पैर में गोली मारे जेल भेजा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मौत के बाद गांव पहुंचा साइंटिस्ट का शव:पिता ने दो सहकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग
    Next Article
    नोएडा में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 16.49 लाख ठगे:11 दिन में रकम की ट्रांसफर, टेगीग्राम आईडी से किया संपर्क, खाते कराए जा रहे फ्रीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment