Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 16.49 लाख ठगे:11 दिन में रकम की ट्रांसफर, टेगीग्राम आईडी से किया संपर्क, खाते कराए जा रहे फ्रीज

    20 hours ago

    1

    0

    साइबर अपराधियों ने ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 16.49 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। सेक्टर-49 के बरौला स्थित राजपूत कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 23 नवंबर 2025 को उन्हें टेलीग्राम आईडी वीनी के माध्यम से से संपर्क किया गया। बातचीत के बाद पीड़ित को कथित ओबरॉय रियलिटी के ग्रुप में जोड़ा गया। आरोपियों ने घर बैठे ऑनलाइन ट्रेडिंग कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। शुरुआत में छोटे-छोटे निवेश पर लाभ दिखाकर उनका भरोसा जीता गया। छोटी से लेकर बड़ी रकम तक की ट्रांसफर इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में लगातार बड़ी रकम जमा करानी शुरू कर दी। पीड़ित ने 23 नवंबर से 3 दिसंबर 2025 के बीच कई किस्तों में 6,999 रुपये से लेकर एक-एक लाख रुपये तक की रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की। इस तरह कुल 16 लाख 49 हजार 607 रुपये आरोपियों के बताए खातों में जमा करा दिए। जब पीड़ित ने अपनी रकम और मुनाफा वापस मांगना शुरू किया तो आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया। एनसीआरपी पर दर्ज कराई शिकायत 11 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसी के आधार पर साइबर थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित बैंक खातों, ट्रांजैक्शन और साइबर नेटवर्क की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जिन खातों में रकम भेजी गई है, उन्हें फ्रीज कराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्ची से गैंगरेप मर्डर में नंदग्राम SHO पर गिरी गाज:पुलिस कमिश्नर ने 2 थाना प्रभारियों को हटाया, विवादों में रहे कौशांबी SHO भी लटकी तलवार
    Next Article
    लखनऊ में देर रात दुकानों में लगी भीषण आग:8 दमकल बुझाने में लगीं; डेयरी, फर्नीचर, किराना, वेल्डिंग, एसी रिपेयरिंग की दुकानें जलीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment