Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांस की नली में मूंगफली फंसने से मासूम की मौत:गोरखपुर में दो घंटे तक तड़पता रहा, दम घुटने से गई जान

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में नमकीन खाते समय तीन साल के बच्चे की सांस की नली में मूंगफली फंस गई। इससे बच्चे की सांस रुकने लगी और लगभग पौने दो घंटे बाद परिजन उसे एम्स गोरखपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। यह घटना खोराबार ब्लॉक के पोछिया ब्रह्मस्थान केवटानी टोला निवासी बेचन के घर में हुई। बेचन टाइल्स कारीगर हैं और उनके तीन बच्चे हैं। मंगलवार दोपहर उनका सबसे बड़ा बेटा, तीन वर्षीय अनुराग, घर में खेल रहा था। भूख लगने पर उसकी मां ने उसे कटोरी में नमकीन खाने को दी और फिर अपने काम में लग गईं। दोपहर करीब 12:45 बजे अनुराग अचानक चीखने लगा। उसकी चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो देखा कि उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। कटोरी में नमकीन के साथ मूंगफली देखकर उन्हें स्थिति समझ में आ गई। परिजनों ने अनुराग को कंधे पर उठाकर थपकी देना शुरू किया, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई। इसके बाद परिजन उसे पास के एक मेडिकल स्टोर पर ले गए। वहां मेडिकल स्टोर संचालक ने भी मूंगफली निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। तब तक बच्चे की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। वहां से परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार ले गए, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोपहर 2:30 बजे परिजन अनुराग को लेकर एम्स गोरखपुर की इमरजेंसी में पहुंचे। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिजन सदमे में आ गए और काफी देर तक इमरजेंसी के सामने रोते रहे। बाद में वे बच्चे का शव लेकर घर चले गए। विशेषज्ञ की सलाह: वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रुचिका अग्रवाल के ने बताया कि छोटे बच्चों को मूंगफली, काजू, बादाम, अंगूर जैसे खाद्य पदार्थ देते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ये वस्तुएं सांस की नली में फंसकर जानलेवा साबित हो सकती हैं। बच्चों को हमेशा खाद्य पदार्थ छोटे-छोटे टुकड़ों में मसलकर ही दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में कल से तेज बारिश का अलर्ट:50-60KM की रफ्तार से चलेगी हवा, बांदा फिर से 40°C के करीब पहुंचा
    Next Article
    बच्ची से दरिंदगी करने वाले के पैरों में गोली मारी:गाजियाबाद में दुष्कर्म के बाद की थी बच्ची की हत्या, पुलिस पर तमंचे से फायर किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment