Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप- आयुष शेट्‌टी हारे, सिंधु का मैच जारी:त्रिसा-गायत्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, जापान की 7वीं सीड जोड़ी को हराया

    17 hours ago

    1

    0

    बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में आयुष शेट्‌टी राउंड ऑफ 16 में हारकर बाहर हो गए। जबकि, विमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधु का मैच जारी है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में इंडोनेशिया के अल्वी फरहान ने उन्हें 45 मिनट में 21-19, 21-11 से हराया। आयुष ने पहले दौर में डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 शी यू ची को हराया था। पहले गेम में आखिरी तक मुकाबला आयुष ने मुकाबले की शुरुआत अच्छी की और शुरुआती तीन अंक अपने नाम किए। हालांकि, पहले गेम में अल्वी फरहान ने धीरे-धीरे वापसी की। इंटरवल तक इंडोनेशियाई खिलाड़ी 11-9 से आगे था। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आयुष स्कोर के करीब बने रहे, लेकिन आखिरी पलों में फरहान ने बेहतर खेल दिखाते हुए पहला गेम 21-19 से जीत लिया। दूसरे गेम में फरहान ने दबाव बनाया दूसरे गेम में आयुष शुरुआत से ही दबाव में दिखे। फरहान ने पहले गेम की बढ़त का फायदा उठाया और लगातार अंक जुटाते गए। एक समय वह 8-5 से आगे थे। आयुष के लिए वापसी मुश्किल होती गई और फरहान ने दूसरा गेम 21-11 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। शी यू ची को हराकर किया था बड़ा उलटफेर आयुष के लिए यह वर्ल्ड चैंपियनशिप यादगार शुरुआत लेकर आई थी। उन्होंने टूर्नामेंट के पहले दौर में मौजूदा चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 शी यू ची को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के दमिंदु अबीविक्रमा को दूसरे राउंड में 21-8, 21-10 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। सिंधु की नजर क्वार्टर फाइनल पर आयुष के बाहर होने के बाद भारत की नजर अब पीवी सिंधु पर है। दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट सिंधु विमेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 16 में चीन की तीसरी सीड वांग झी यी के खिलाफ खेल रही हैं। सिंधु ने पिछले राउंड में कनाडा की वेन यू झांग को 21-16, 21-17 से हराया था। सिंधु ने मुकाबले में पहला गेम 21-11 से गंवा दिया, लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने जोरदार वापसी की और 11-8 की बढ़त बना ली। त्रिसा-गायत्री क्वार्टर फाइनल में भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने विमेंस डबल्स में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 39वीं सीड भारतीय जोड़ी ने राउंड ऑफ 16 में जापान की 7वीं सीड रिन इवानागा और की नाकानिशी को सीधे गेम में 21-16, 21-12 से हराया। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो को चीन की गुओ शिन वा और चेन फांग हुई ने 21-16, 21-5 से हराया। इसके साथ ही भारत का मिक्स्ड डबल्स अभियान भी खत्म हो गया। ध्रुव-तनिषा की जोड़ी चीनियों से हारी मिक्स्ड डबल्स के राउंड ऑफ 16 में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो को पराजय का सामना करना पड़ा है। 15वीं सीड भारतीय जोड़ी को चीन के गुओ शिन वा और चेन फांग हुई के खिलाफ 16-21, 5-21 हार झेलनी पड़ी है। यह मैच 31 मिनट तक चला। ध्रुव और तनिषा ने पिछले मैच में मकाऊ के लियोंग लोक चोंग और एन वेंग ची को 21-11, 21-11 से हराया था। सात्विक-चिराग को वॉकओवर मिला मेंस डबल्स के राउंड ऑफ 16 में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला मलेशिया के जुनैदी अरिफ और रॉय किंग याप से होना है। भारतीय जोड़ी को पिछले राउंड में स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल के खिलाफ वॉकओवर मिला था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जब लाश बना दिए जाओ, तो रोना मत:कंगना ने नीले ड्रम की तस्वीर शेयर कर मॉडर्न डेटिंग पर उठाए सवाल, कहा- रिश्ते बॉडी काउंट तक सिमट गए हैं
    Next Article
    विमेंस हॉकी वर्ल्डकप- भारत-इंग्लैंड मैच जारी:हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 से बराबर, ड्रॉ खेलने पर इंडिया टॉप-8 में पहुंचेगी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment