Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप- उन्नति पहला मैच जीतीं:मिक्स्ड डबल्स में भारतीय जोड़ियां हारीं, लक्ष्य का मैच थोड़ी देर में

    12 hours ago

    1

    0

    भारत की उन्नति हुड्डा ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीत से शुरुआत की है। उन्होंने मंगलवार को विमेंस सिंगल्स में म्यांमार की थेत हमतार थुजार को हराया। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी (IG) स्टेडियम में 18 साल की उन्नति ने थुजार को 40 मिनट में 22-20, 21-16 से हराया। रोहन कपूर-रुत्विका की जोड़ी के सामने कनाडा मिक्स्ड डबल्स में रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे की भारतीय जोड़ी को कनाडा के जोनाथन बिंग त्सान लाई और क्रिस्टल लाई ने 20-22, 21-19, 21-17 से 1 घंटे 8 मिनट में हराया। अशिथ सूर्य और अमृता प्रमुथेश की जोड़ी को तुर्किये के एम्रे सोनमेज और यासेमेन बेक्तास ने 21-16, 29-30, 22-24 से मात दी। विमेंस डबल्स के मैच थोड़ी देर में होंगे विमेंस डबल्स के दोनों मुकाबले राउंड ऑफ 32 में खेले जाएंगे। कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी की जोड़ी राउंड ऑफ 32 में बुल्गारिया की गैब्रिएला स्टोएवा और स्टेफानी स्टोएवा से भिड़ेगी। दूसरे मैच में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी अमेरिका की लॉरेन लैम और एलिसन ली से खेलेगी। लक्ष्य अपना पहला मुकाबला खेलेंगे लक्ष्य सेन राउंड ऑफ 64 में रोमानिया के कॉलिन्स फिलिमोन से भिड़ेंगे। टूर्नामेंट में लक्ष्य का यह पहला मुकाबला होगा। ------------------------------------ बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत के आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड चैंपियन को हराया; पीवी सिंधु भी जीतीं भारत के युवा बैडमिंटन स्टार आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले राउंड में वर्ल्ड चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 चीन के शी यू ची को हरा दिया। आयुष ने मेंस सिंगल्स का यह मुकाबला 21-14, 13-21, 21-19 से जीता। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने पर सजा:ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने 1,500 डॉलर का जुर्माना लगाया; 12 महीने कार में इंटरलॉक डिवाइस लगाना होगा
    Next Article
    DPL में अंपायर धर्मेश भारद्वाज के चेहरे पर गेंद लगी:ICU में भर्ती, ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 36 रन से हराया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment