Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में नाबालिग छात्रा से रेप का आरोप:घर में घुसकर दो युवकों ने की दरिंदगी, पिता को तमंचा दिखाया

    24 minutes ago

    1

    0

    महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 15-16 अगस्त की मध्यरात्रि की बताई जा रही है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने एक आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस पर मामले में उचित कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है। दीवार फांदकर घर में घुसे दो युवक पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है। उसके मुताबिक, वह रात में घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले नितेश उर्फ नीलेश यादव और राघवेंद्र यादव दीवार फांदकर घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने नाबालिग के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता के पहुंचते ही तमंचा दिखाकर धमकाया पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता कमरे में पहुंचे। आरोप है कि दोनों युवकों ने उन्हें तमंचा दिखाकर धमकाने की कोशिश की। इस दौरान परिजनों ने नितेश को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी राघवेंद्र मौके से फरार हो गया। परिजनों का आरोप- आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया घटना के बाद पीड़ित परिवार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहा है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका दावा है कि मौके पर पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिसकर्मी आरोपियों के घर जाकर उनसे मेलजोल कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को जो मूल तहरीर दी थी, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसको लेकर परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पुलिस बोली- छेड़खानी की शिकायत पर केस दर्ज महोबकंठ पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61, 74, 333 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7 व 8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर में घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई और जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल:20 अगस्त को 12 हजार भक्त शामिल होंगे, दिव्यांग और महिलाएं करेंगी नेतृत्व
    Next Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में सपा छात्र सभा का विरोध प्रदर्शन:महिला अपराध पर सरकार को घेरा, पुलिस छात्रों को टांग कर ले गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment