Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में जलभराव, नहीं लगा मंगल बाजार:एक महीने से कांवड़ यात्रा के चलते बंद था पैठ बाजार, दुकानदार परेशान

    29 minutes ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में नुमाइश ग्राउंड में प्रत्येक मंगलवार को लगने वाला साप्ताहिक पैठ बाजार यानी मंगल बाजार मंगलवार को जलभराव के कारण नहीं लग सका। कांवड़ यात्रा के चलते करीब एक महीने तक बाजार बंद रहने के बाद दुकानदारों को उम्मीद थी कि इस मंगलवार से उनका कारोबार दोबारा शुरू होगा, लेकिन मौसम की मार ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी। मंगलवार सुबह जब बड़ी संख्या में दुकानदार दुकान लगाने के लिए नुमाइश ग्राउंड पहुंचे तो वहां बारिश का पानी भरा हुआ था। ग्राउंड में दुकानें लगाना संभव नहीं था। ऐसे में कई दुकानदारों ने मजबूरी में ग्राउंड के बाहर सड़क किनारे अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दीं। सड़क किनारे दुकान लगाने पर पुलिस ने हटाया सड़क किनारे दुकानें लगने की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दोपहर करीब 12 बजे दुकानदारों को सड़क से दुकानें हटाने के लिए कहा। इससे दुकानदारों में नाराजगी बढ़ गई और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत की और सड़क से थोड़ा पीछे दुकानें लगाने का सुझाव दिया। हालांकि, दुकानदारों का कहना था कि निर्धारित जगह पर भी जलभराव और व्यवस्था की समस्या के कारण दुकान लगाना आसान नहीं है। एक महीने से बंद था कारोबार, अब बारिश ने बढ़ाई मुश्किल बाजार से जुड़े दुकानदारों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के कारण पहले ही एक महीने तक उनका कारोबार बंद रहा। अब बाजार दोबारा शुरू होने की उम्मीद थी, तो नुमाइश ग्राउंड में पानी भरने के कारण दुकानें नहीं लग पा रही हैं। दुकानदारों ने बताया कि लगातार कारोबार बंद रहने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई परिवारों के बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं दी गई। उनका कहना है कि ये बाजार उनके परिवार की रोजी-रोटी का मुख्य साधन है और यदि दुकानें नहीं लगेंगी तो घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाएगा। दुकानदारों कि मांग है कि उन्हें ऐसी जगह उपलब्ध कराई जाए, जहां वे बिना यातायात बाधित किए अपनी दुकानें लगा सकें और उनका कारोबार भी प्रभावित न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश के बाद ओवरफ्लो एसटीपी के पानी में डूबी कार:प्रतापगढ़ के 4 लोग बाल-बाल बचे, रिवर फ्रंट रोड से जा रहे थे संगम
    Next Article
    देवगढ़ ओवरब्रिज सर्विस मार्ग चौड़ीकरण की मांग:सड़क पर अतिक्रमण से आवागमन बाधित, लोगों ने ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment