Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवगढ़ ओवरब्रिज सर्विस मार्ग चौड़ीकरण की मांग:सड़क पर अतिक्रमण से आवागमन बाधित, लोगों ने ज्ञापन सौंपा

    30 minutes ago

    1

    0

    ललितपुर में देवगढ़ मार्ग स्थित ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड के चौड़ीकरण की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण और वाहनों के खड़े रहने से हो रही परेशानी की जानकारी दी। कहीं 2 तो कहीं 3 मीटर चौड़ी है सड़क ज्ञापन में बताया गया कि देवगढ़ रोड की दाहिनी ओर सेनू निगम की ओर से करीब 3 मीटर चौड़ा सर्विस रोड बनाया गया है। हालांकि, कई जगह इसकी चौड़ाई 2 मीटर, कहीं 2.5 मीटर और कहीं 3 मीटर है। इससे सड़क की चौड़ाई एक समान नहीं रह गई है और आवागमन में परेशानी हो रही है। आग लगने पर नहीं पहुंच पाएगा फायर ब्रिगेड स्थानीय लोगों के मुताबिक, सर्विस रोड की पर्याप्त चौड़ाई न होने के कारण चार पहिया वाहन चंडी मंदिर धाम, शंकर जी मंदिर, एसबीआई बैंक, होटल राज दरबार, होटल सीताराम और घनी आबादी वाले क्षेत्र तक नहीं पहुंच पाते हैं। लोगों ने आशंका जताई कि यदि क्षेत्र में आग लगने जैसी आपात स्थिति पैदा होती है तो दमकल वाहन के मौके तक पहुंचने में भी परेशानी हो सकती है। टैंकर खड़े होने से बचता है सिर्फ 3 फीट रास्ता निवासियों ने बताया कि सर्विस रोड पर अक्सर दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। इसके अलावा जल निगम के दो पानी के टैंकर भी दिन-रात इसी मार्ग पर खड़े रहते हैं। टैंकरों के खड़े होने के बाद सड़क पर करीब 3 फीट ही रास्ता बचता है। ऐसे में मोटरसाइकिल निकालना भी मुश्किल हो जाता है और यातायात प्रभावित रहता है। लोगों ने तत्काल चौड़ीकरण की मांग की स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सर्विस रोड का तत्काल चौड़ीकरण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क चौड़ी होने से आवागमन सुचारु होगा और आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस व दमकल जैसे वाहनों की पहुंच भी सुनिश्चित हो सकेगी। ज्ञापन पर ओमप्रकाश, दयाशंकर, हरजिंदर कौर, मंजीत सिंह, ऋषि सलूजा, आकाश सलूजा, दिनेश, अंकुर, जैकी, ओंकार सिंह सलूजा, संतोष और दीपचंद्र समेत कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में जलभराव, नहीं लगा मंगल बाजार:एक महीने से कांवड़ यात्रा के चलते बंद था पैठ बाजार, दुकानदार परेशान
    Next Article
    संभल में राज शेखावत ने UGC वापस लेने की मांग:केंद्र सरकार और विपक्ष पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment