Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 18 सेमी ऊपर:तटवर्ती गांवों में बढ़ा कटान का खतरा, कई मकान जद में आए

    28 minutes ago

    1

    0

    बस्ती में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। मंगलवार सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 92.910 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 92.730 मीटर है। जलस्तर बढ़ने से माझा क्षेत्र और तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गई है, जिससे कई मकान नदी की जद में आ गए हैं। नदी का पानी सुविकाबाबू और आंशिक टेढ़वा गांवों में भर गया है। ग्रामीणों की आवाजाही और दैनिक जरूरतों के लिए तहसील प्रशासन ने दो मोटरबोट लगाई हैं। तटबंध विहीन सतहा, विशुनदासपुर अनुसूचित बस्ती, श्रीरामपुरवा, दसनंबर, अखनपुर, बरदियालोहार और कुर्मियाना सहित माझा क्षेत्र के कई अन्य गांवों की ओर भी पानी फैल रहा है। पशुपालक नाव के सहारे पशुओं के लिए हरा चारा ला रहे हैं। कटरिया-चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर से खलवा गांव तक लगभग दो किलोमीटर क्षेत्र में नदी का दबाव बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार, कई स्थानों पर नदी घरों के बिल्कुल करीब पहुंच गई है, जिससे मकानों के कटान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण अपने छप्पर और जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। उपजाऊ जमीन और फसलें भी नदी में समा रही हैं। उमरिया रिंगबांध के कटान स्थल पर लगातार तीसरे दिन मरम्मत कार्य जारी रहा। तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। बाढ़ खंड की टीम बोल्डर, क्रेट, परकोपाइन और मिट्टी से भरे जियो बैग नदी में डाल रही है। इस कार्य में लगभग 100 मजदूर लगाए गए हैं। एक्सईएन दिनेश कुमार, सहायक अभियंता संजय शुक्ल और अवर अभियंता मौके पर कैंप कर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि रिंगबांध सुरक्षित है और मरम्मत कार्य लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर से लापता बच्ची का 3 घंटे बाद मिला शव:बुलंदशहर के जहांगीराबाद में ग्रामीणों ने ट्यूबवेल में संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता देखा
    Next Article
    बारिश के बाद ओवरफ्लो एसटीपी के पानी में डूबी कार:प्रतापगढ़ के 4 लोग बाल-बाल बचे, रिवर फ्रंट रोड से जा रहे थे संगम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment