Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BDO और पंचायत सचिव पर मुकदमा दर्ज:संतकबीर नगर में भाजपा नेता से की थी अभद्रता, दो हजार रुपए मांगने का आरोप

    23 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र में पौली की खंड विकास अधिकारी (BDO) श्वेता वर्मा और पंचायत सचिव रमाकांत के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष से अभद्रता, मारपीट और राशन कार्ड की रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। अमौली ग्राम निवासी और भाजपा के पौली मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने तीन माह पहले अपने परिवार के राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि जब वे इसकी रिपोर्ट लगवाने पंचायत सचिव रमाकांत के पास गए, तो सचिव ने रिपोर्ट लगाने के लिए 2000 रुपये की रिश्वत मांगी। पैसे न देने पर सचिव ने रिपोर्ट लगाने से इनकार कर दिया। अरविंद सिंह का आरोप है कि जब उन्होंने इस भ्रष्टाचार की शिकायत पौली बीडीओ श्वेता वर्मा से की, तो बीडीओ आक्रोशित हो गईं। आरोप है कि बीडीओ और सचिव ने मिलकर उन्हें अपशब्द कहे, जान से मारने की धमकी दी और कार्यालय के भीतर धक्का-मुक्की व मारपीट की। इसके बाद उन्हें जबरन ब्लॉक परिसर से बाहर निकाल दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए धनघटा पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352, 351(3) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 व 13 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी (Dy.SP) अभय नाथ मिश्रा को सौंपी है। पुलिस ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक राजपत्रित अधिकारी (BDO) पर भ्रष्टाचार और मारपीट का मुकदमा दर्ज होने से प्रशासनिक हलकों में चर्चा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में होली उत्सव में रंगी महिलाएं, VIDEO:एक- दूसरे को लगाया गुलाल, बॉलीवुड गाने और भजनों पर जमकर थिरकीं
    Next Article
    कानपुर में विनोद अग्रवाल की 9.50 करोड़ की संपत्ति फ्रीज:8 कंपनियों से 26 लाख कोडीनयुक्त सिरप मंगाई थी, पुलिस के पास पूरा रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment