Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bengaluru के पेट्रोल पंपों पर Congress का प्रदर्शन, 20 प्रतिशत से अधिक Ethanol मिलाने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    बेंगलुरु, नौ नवंबर कांग्रेस ने सोमवार को बेंगलुरु में कई पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि पेट्रोल में निर्धारित 20 प्रतिशत की सीमा से अधिक एथेनॉल मिलाया जा रहा है। पार्टी ने केंद्र सरकार से एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम तत्काल स्थगित करने की मांग की। एस. मनोहर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौराहे तथा मल्लेश्वरम में मंत्री मॉल के सामने समेत कई स्थानों पर प्रदर्शन किया।उन्होंने पोस्टर दिखाए और वाहन चालकों को पेट्रोल में कथित तौर पर अधिक मात्रा में एथेनॉल मिलाए जाने के बारे में जागरूक करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि जिस ‘ई-20’ ईंधन का प्रचार किया जा रहा है, वह वास्तव में ‘ई-420’ है। इसके जरिए उन्होंने एथेनॉल मिश्रण के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया।उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक सरकार द्वारा जांचे गए पेट्रोल के नमूनों में एथेनॉल की मात्रा 21 से 30 प्रतिशत तक पाई गई, जबकि कुछ दावों में यह 35 प्रतिशत से अधिक बताई गई है। मनोहर ने आरोप लगाया कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट से एथेनॉल मिश्रण की वास्तविक मात्रा का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से यह मुद्दा उठाती रही है।उन्होंने कहा, ‘‘लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि इस कार्यक्रम से उपभोक्ताओं को परेशानी होगी और उन्होंने इसे वापस लेने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि एथेनॉल मिश्रण 20 प्रतिशत तक ही सीमित रखा जाना चाहिए।’’ पार्टी ने मांग की कि वाहन चालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ईंधन उपलब्ध कराया जाए। उसने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर ‘उपभोक्ताओं के साथ धोखा करने’ का आरोप भी लगाया।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पेट्रोल में जरूरत से ज्यादा एथेनॉल मिलाने से वाहनों का माइलेज घट रहा है और उनके इंजन तथा कलपुर्जे खराब हो रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पार्टी ने इस मामले की जांच कराने और एथेनॉल रहित पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग की। मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने इस मुद्दे पर चिंता जताई, जबकि मंत्री रिजवान अरशद ने कहा कि वह इस संबंध में दस्तावेज जारी करेंगे।खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामलों और विधिक माप विज्ञान मंत्री अरशद ने कहा कि राज्य सरकार ने नमूने एकत्र करने और उनकी जांच के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया है। उन्होंने तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को चुनौती दी कि वे बताएं कि राज्यभर के पेट्रोल पंपों से एकत्र किए गए 63 नमूनों में वास्तव में एथेनॉल की कितनी मात्रा पाई गई। भाजपा सांसद यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बढ़ती कीमतों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए एथेनॉल का मुद्दा उठा रही है।उन्होंने मैसूरु में कहा कि इस मुद्दे पर पहले ही चर्चा हो चुकी है और यह स्पष्ट हो गया है कि आरोप सही नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने इस मामले पर पूरी जानकारी दी थी।’’ वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावों को खारिज करते हुए वाडियार ने कहा कि एथेनॉल मिलाने से इंजन खराब होने और वाहन बंद पड़ जाने के आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे को छिपाने के लिए वे ये आरोप लगा रहे हैं और भाजपा या केंद्र सरकार से जुड़े किसी अन्य मुद्दे को अखबारों के पहले पन्ने पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।ध्यान कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर होना चाहिए।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Russia में रायपुर के युवक को झूठे केस में फंसाकर सेना में भर्ती का बनाया जा रहा दबाव, परिजनों ने लगाई गुहार
    Next Article
    Supreme Court ने Rajasthan सरकार को Zero Liquid Discharge संयंत्रों के लिए नीति बनाने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment