Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी छटा:यमघंट पर अयोध्या के आसमान में दिखी रामायण,भव्य ड्रोन शो की दोबारा प्रस्तुति

    1 day ago

    5

    0

    दीपोत्सव की रौनक के बाद यमघंट के मौके पर सोमवार की शाम अयोध्या के आसमान में एक बार फिर तकनीक और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्यावासियों के लिए 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए विशेष शो का आयोजन किया गया। इसमें आसमान पर उभरी रामायण के विभिन्न प्रसंगों ने लोगों को आकर्षित किया। राम दरबार और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की आकृतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं दीपोत्सव के मुख्य आयोजन में सात नवंबर को प्रस्तुत किया गया था, यह ड्रोन शो सोमवार को एक बार फिर स्थानीय लोगों के लिए आयोजित किया गया। करीब 2100 ड्रोन ने एक साथ उड़ान भरकर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की भव्य आकृतियां बनाईं। इसके बाद रावण वध, पुष्पक विमान और भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी के दृश्य आसमान में साकार हुए। राम दरबार और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की आकृतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। न्यायमूर्ति, बबीता रानी सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे इस भव्य आयोजन के अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ की न्यायमूर्ति, बबीता रानी सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे और इस अद्भुत छटा के साक्षी बने। रामायण के प्रसंगों को क्रमबद्ध तरीके से दिखाया गया इस प्रस्तुति में रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि और रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास को भी स्थान दिया गया। संगीत और कथावाचन के बीच ड्रोन की बदलती आकृतियों के जरिए रामायण के प्रसंगों को क्रमबद्ध तरीके से दिखाया गया। रोशनी और आधुनिक तकनीक के तालमेल ने प्रस्तुति को और प्रभावशाली बना दिया। दीपोत्सव के दौरान देश-दुनिया के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना यह ड्रोन शो जमघट पर अयोध्या के स्थानीय निवासियों के लिए फिर से देखने का अवसर लेकर आया। विशेष आयोजन के जरिए पर्यटन विभाग ने दीपोत्सव की उत्सवी छटा को एक और शाम तक बनाए रखा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में बैंक ऑफ इंडिया के बीसी पॉइंट संचालक अरेस्ट:खाताधारकों से 50 लाख से अधिक के फ्राड का आरोप
    Next Article
    सहारनपुर में लकड़ी से भरे ट्रक में आग लगी:लाखों का सामान जलकर राख, लोगों ने शोर मचाकर ड्राइवर को दी सूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment