Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Trump से नहीं हो पाया तो मोदी ने जेलेंस्की को फोन घुमाया, रूस-यूक्रेन युद्ध पर अब क्या समझाया?

    21 hours ago

    5

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। मोदी ने शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों में योगदान देने के लिए नई दिल्ली की तत्परता दोहराई, और साथ ही चल रहे संघर्ष को लेकर भारत के 'मानव-केंद्रित' दृष्टिकोण पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की। इसे भी पढ़ें: Ukraine के जापोरिज्जिया में सहायता केंद्र पर Russia का हमला, 26 लोगों की मौतदोनों नेताओं ने भारत और यूक्रेन के आपसी संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा की। अलग-अलग क्षेत्रों में यह सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। इसका मकसद दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाना है। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह नहीं बताया कि किन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। यह भी जानकारी नहीं दी गई कि बातचीत के दौरान कोई नया समझौता हुआ है या नहीं।इसे भी पढ़ें: Ukraine के Kherson में स्थानीय सीजफायर खत्म, आम नागरिकों को सताने लगा फिर हमलों का डररूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से भारत दोनों देशों के संपर्क में है। भारत ने यूक्रेन को मानवीय मदद भी भेजी है। वहीं, रूस के साथ भी भारत के पुराने और मजबूत रिश्ते हैं। भारत का लगातार यही कहना रहा है कि युद्ध खत्म करने का रास्ता बातचीत और कूटनीति से ही निकलेगा। प्रधानमंत्री मोदी रूस और यूक्रेन, दोनों देशों के नेताओं के सामने यह बात रख चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pakistan-China का हजारों करोड़ का हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट स्वाहा, जानें वजह
    Next Article
    Sheikh Hasina ने बांग्लादेश वापसी के लिए मांगा नया पासपोर्ट, अंतरिम सरकार ने बताया राजनीतिक दिखावा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment