Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bengaluru में उपद्रवियों और Drug Crime पर नकेल कसने बनेगी विशेष एंटी-राउडी यूनिट: DK Shivakumar

    19 hours ago

    2

    0

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने रविवार को कहा कि बेंगलुरु में उपद्रवी तत्वों, आपराधिक गतिविधियों और मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए, सरकार पुलिस आयुक्तालय के सीधे नियंत्रण में एक अलग उपद्रव-रोधी दस्ता गठित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपद्रवी तत्वों और मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ प्रभावी ढंग से कार्रवाई की जाए, और उन्हें स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ उनकी कथित मिलीभगत का कोई मौका न मिले। शिवकुमार ने कहा, “ ‘उपद्रव रोधी दस्ते’ को स्थानीय पुलिस थानों के नियंत्रण से पूरी तरह बाहर रखा जाएगा और इसे सीधे आयुक्तालय के नियंत्रण में रखा जाएगा।बेंगलुरु में एक विशेष दल उपद्रवी तत्वों, आपराधिक गतिविधियों और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों को संभालेगी। यह टीम सीधे तौर पर काम करेगी और खुद ही कार्रवाई करेगी।” पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ उपद्रवी तत्वों के स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ संबंध थे और वे उनके साथ मिलीभगत रखते थे, जिसमें उन्हें जानकारी देना भी शामिल था। उन्होंने कहा, “हमें ऐसी गतिविधियों और चालों के बारे में जानकारी है।हम ऐसी कोई भी चीज होने नहीं देंगे। बेंगलुरु में उपद्रवी तत्वों की वजह से कोई भी अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। इसीलिए हम एक अलग उपद्रवी-विरोधी दस्ता बना रहे हैं।” मादक पदार्थों की बढ़ती समस्या के संबंध में, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए एक योजना तैयार की है।उन्होंने कहा, “हमारे पास कर्नाटक को नशा मुक्त बनाने की योजना पहले से ही मौजूद है। हमने अब तक भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए हैं। आगे की कार्रवाई के लिए हमें कई सुराग भी मिले हैं, और हमारे पुलिस अधिकारी एक बड़ी जांच कर रहे हैं।” इससे पहले शहर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, शिवकुमार ने कहा कि बेंगलुरु में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य एक ऐसा माहौल बनाना है, जहां नागरिक आधी रात या रात के दो बजे भी सुरक्षित और सम्मान के साथ सड़कों पर चल सकें। इसे हासिल करने के लिए, गृह विभाग को एक विशेष शाखा बनाने का निर्देश दिया गया है।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    Revanth Reddy ने PM Modi से की मुलाकात, तेलंगाना की सिंचाई परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी
    Next Article
    देश और दुनिया की बड़ी सुर्खियां: PM Modi का बयान, दिल्ली AQI और खेल जगत की खबरें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment