Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देश और दुनिया की बड़ी सुर्खियां: PM Modi का बयान, दिल्ली AQI और खेल जगत की खबरें

    19 hours ago

    1

    0

    रविवार को रात नौ बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :दि45 मोदी दूसरी लीड जनजाति नक्सली हिंसा की सबसे बड़ी कीमत आदिवासियों ने चुकाई, पिछली सरकारों ने की उपेक्षा : प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि नक्सली हिंसा के कारण आदिवासी समुदायों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में उन्हें मतदान के अधिकार से भी वंचित रखा गया।दि48 तृणमूल कल्याण हलफनामा ममता नीत तृणमूल ने निर्वाचन आयोग को हलफनामे सौंपे; प्रतिद्वंद्वी गुट पर जालसाजी का आरोप लगाया नयी दिल्ली, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल गुट ने रविवार को निर्वाचन आयोग के समक्ष हलफनामे और अन्य दस्तावेज जमा किए। यह कदम पार्टी के संगठनात्मक नियंत्रण को लेकर जारी विवाद के सिलसिले में उठाया गया।दि44 दिल्ली वायु गुणवत्ता प्रदूषण दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, एक्यूआई घटकर 290 पर नयी दिल्ली, दिवाली के बाद कई दिनों तक जहरीली हवा और प्रदूषण की धुंध से जूझने के बाद रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 290 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।दि28 संसद शीतकालीन सत्र शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले हफ्ते में संभावित, महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पेश कर सकती है सरकार नयी दिल्ली, संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है, जिस दौरान, परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को सरकार अपनी सबसे बड़ी विधायी प्राथमिकता के रूप में पेश कर सकती है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है, जब मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक माहौल काफी तनावपूर्ण और टकरावपूर्ण बना हुआ है।प्रादे113 महाराष्ट्र शाह लीड राहुल अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम कर रहे राहुल; सत्ता के लिए विदेश नहीं, गांव जाएं : शाह पुणे, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भारत, इसके लोकतांत्रिक संस्थानों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों के रिकॉर्ड को बदनाम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि “अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करने से उन्हें सत्ता में आने में कोई मदद नहीं मिलेगी”।प्रादे143 उत्तराखंड अंकिता भंडारी पिता दोषी पुलकित के पिता का दावा : अंकिता भंडारी ने आत्महत्या की थी; पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की हरिद्वार, अंकिता भंडारी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पुलकित आर्य के पिता ने रविवार को दावा किया कि उनके बेटे को ‘‘राजनीतिक दबाव’’ में गलत तरीके से फंसाया गया है और अंकिता ने उसके माता-पिता तथा प्रेमी के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या की थी।वि14 ब्रिटेन ललित मोदी आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने ब्रिटेन की नागरिकता हासिल की लंदन, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संस्थापक ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उन्होंने हाल में ब्रिटेन की नागरिकता हासिल कर ली है।वि13 हमास कमांडर इजराइल हमले में हमास का शीर्ष कमांडर मारा गया : इजराइल दुबई, इजराइली सुरक्षाबलों ने दक्षिणी गाजा में रात भर किए गए हवाई हमलों में हमास उग्रवादी समूह के एक शीर्ष कमांडर को मार गिराया। इजराइल ने रविवार को यह जानकारी दी।अर्थ7 सुनील मित्तल साक्षात्कार साइकिल के पुर्जे से सफर शुरू करने वाले सुनील मित्तल अब लगाएंगे एआई पर बड़ा दांव नयी दिल्ली, लुधियाना में 1976 में जब महज 18 साल की उम्र में सुनील भारती मित्तल ने साइकिल के कलपुर्जे बनाने की एक छोटी-सी इकाई शुरू की थी, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक दिन यही युवा उद्यमी दुनिया की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल का नेतृत्व करेगा। साइकिल के क्रैंकशाफ्ट से शुरू हुआ यह सफर आज मोबाइल नेटवर्क, समुद्र के भीतर बिछी संचार केबल, कृत्रिम मेधा (एआई), क्लाउड कंप्यूटिंग और सैटेलाइट संचार तक पहुंच चुका है।अर्थ14 भारत अमेरिका व्यापार अमेरिका में भारतीय उत्पादों को तरजीही पहुंच पर बन चुकी है सहमति : गोयल काहिरा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच पहले ही इस बात पर सहमति बन चुकी है कि अमेरिकी बाजार में भारतीय वस्तुओं को प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले तरजीही बाजार पहुंच दी जाएगी।खेल19 खेल लीड भारत गेंदबाजों ने दिलाई भारत को न्यूजीलैंड पर वनडे श्रृंखला 3-1 से जीत माउंट मोनगानुई, अर्शदीप सिंह की अगुवाई में गेंदबाजों की उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत ने अपने कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए रविवार को यहां पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 3-1 से जीती।खेल11 खेल बैडमिंटन दूसरी लीड भारत लक्ष्य सेन ने कुमामोतो मास्टर्स जापान ओपन का खिताब जीता कुमामोतो (जापान), भारत के लक्ष्य सेन ने अपने जुझारूपन का शानदार नमूना पेश करते हुए रविवार को यहां पुरुष एकल के फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी कोकी वातानाबे को हराकर कुमामोतो मास्टर्स जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतकर बीडब्ल्यूएफ टूर में लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bengaluru में उपद्रवियों और Drug Crime पर नकेल कसने बनेगी विशेष एंटी-राउडी यूनिट: DK Shivakumar
    Next Article
    Sant Kabir Nagar में खेत में खूनी संघर्ष: अंधाधुंध फायरिंग में 2 की मौत, 2 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment