Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीएसएफ एएसआई का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार:पश्चिम बंगाल चुनाव में ड्यूटी पर जाते समय हार्ट अटैक से हुआ था निधन

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) अजय कुमार का शुक्रवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 56 वर्षीय अजय कुमार का पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी पर जाते समय ट्रेन में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। अजय कुमार बीएसएफ की 134वीं बटालियन में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। वह मंगलवार को अपनी बटालियन के साथ जम्मू-कश्मीर से ट्रेन द्वारा कोलकाता के लिए रवाना हुए थे। गुरुवार को यात्रा के दौरान वह ट्रेन में अचेत अवस्था में पाए गए। साथी जवानों ने उन्हें तुरंत झारखंड के हजारीबाग जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हाथरस स्थित उनके परिवार में शोक छा गया। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर हाथरस शहर के मोहल्ला ओडपुरा स्थित लाया गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पत्थर वाली श्मशान गृह ले गए। यहां बीएसएफ की टुकड़ी और स्थानीय पुलिस की टुकड़ी ने शोक शस्त्र की रस्म अदा की और उन्हें अंतिम विदाई दी। लोगों ने दी श्रद्धांजलि... अजय कुमार अपने पीछे तीन विवाहित संतानें छोड़ गए हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल:नियमों की अनदेखी, बिना फिटनेस के ई-रिक्शा का इस्तेमाल
    Next Article
    बागपत में बिजली चिंगारी से 60बीघा गेहूं की फसल जली:लाखों का नुकसान, किसानों ने आर्थिक सहायता की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment