Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में बिजली चिंगारी से 60बीघा गेहूं की फसल जली:लाखों का नुकसान, किसानों ने आर्थिक सहायता की मांग की

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत के सिसाना गांव में विद्युत चिंगारी गिरने से आठ किसानों की 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह घटना बागपत कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव में हुई, जहां गेहूं की फसल के पास रखे विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। इस अग्निकांड में संजय जीत, जगदेव, बालेश्वर, अनुज, सुनील, जयपाल और गोले सहित आठ किसानों की लाखों रुपये की फसल का नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार, कुछ ही देर में लाखों रुपये की फसल जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी रोष है। किसानों ने बताया कि अचानक विद्युत लाइन से गिरी चिंगारी के कारण आग लगी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। किसानों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीएसएफ एएसआई का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार:पश्चिम बंगाल चुनाव में ड्यूटी पर जाते समय हार्ट अटैक से हुआ था निधन
    Next Article
    कानपुर देहात CDO ने गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण:खामियां मिलने पर सीसीटीवी जांचे, वर्मी कम्पोस्ट और भूमि समतलीकरण के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment