Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल भाजपा अध्यक्ष बोले- हमारा खाना बाहरी तय नहीं करेगा:यहां मां काली को मांस चढ़ता है; धीरेंद्र शास्त्री ने नॉनवेज छोड़ने को कहा था

    6 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में लोग अपनी पसंद का खाना खाने के लिए स्वतंत्र हैं। किसी बाहरी धार्मिक व्यक्ति या राजनीतिक दल को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि लोग क्या खाएं या क्या पहनें। बंगाल में मां काली को बकरे के मांस का भोग भी लगाया जाता है। दरअसल, हाल ही में हावड़ा दौरे के दौरान बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से दुर्गा पूजा के दौरान नॉनवेज खाना छोड़ने की अपील की थी। उन्होंने त्योहार के दौरान नॉनवेज खाने वाले लोगों को पाखंडी बताया था। भट्टाचार्य बोले- कोई भी शाकाहार अपनाने की अपील कर सकता, 6 मुख्य बातें… कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई दुर्गा पूजा के दौरान मांस न खाने के फरमान को लेकर पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने मंगलवार को बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के दुर्गा पूजा से जुड़े बयान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पार्टी का कहना है कि इस बयान से बंगालियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इसका मकसद समाज में अशांति फैलाना था। यहां भवानीपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को दी गई शिकायत में, दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया कि शास्त्री ने 5 सितंबर को हावड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान अपमानजनक टिप्पणी की थी। शास्त्री ने 4-6 सितंबर तक कोलकाता में हनुमंत कथा की थी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कोलकाता में 4 से 6 सितंबर तक हनुमंत कथा किए थे। कथा के दौरान उन्होंने जौहर को लेकर बयान दिया था। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का नाम लिए बिना कहा कि जौहर कायरता नहीं, वीरता और समर्पण है। डिनर में मंत्री ने मांगी पर्ची, बोले- CM हाउस में लगेगा दरबार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सौजन्य भवन में पं. धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत किया था। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद रहे। डिनर के बीच एक मंत्री ने शास्त्री से कहा- “पर्ची निकाल दीजिए बाबा।” इसके जवाब में शास्त्री बोले- “अगला दरबार CM हाउस में लगना चाहिए।” शास्त्री ने यह बात मजाकिया अंदाज में कही, जिसके बाद हॉल में मौजूद लोग हंस पड़े। पूरी खबर पढ़ें… बंगाल में दुर्गा अष्टमी पर शराब बिक्री बंद मुख्यमंत्री अधिकारी ने 7 सितंबर को इस साल की दुर्गा पूजा के लिए कई नए निर्देशों की घोषणा की थी। इसमें महाअष्टमी पर शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध और विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध शामिल है। प्रशासन ने पूजा के बाद होने वाले मेले को भी रद्द कर दिया है। यह आयोजन पूर्व सीएम ममता बनर्जी के कार्यकाल के दौरान शुरू किया गया था। पूरी खबर पढ़ें… ----------- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल सरकार के विज्ञापन में मां दुर्गा के 11 हाथ:विवाद होने पर सीएम शुभेंदु ने माफी मांगी, कहा- भविष्य में सतर्क रहेंगे पश्चिम बंगाल सरकार के सोमवार को राज्य के अखबारों में एक विज्ञापन जारी किया। अब इस विज्ञापन में छपी मां दुर्गा की तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फोटो में दुर्गा को पारंपरिक 10 भुजाओं के बजाय 11 भुजाओं के साथ दिखाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 राज्यों में उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग:9 अक्टूबर को नतीजे; बंगाल की 2 विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट शामिल
    Next Article
    ब्रिक्स देश डिजिटल करेंसी से कारोबार की तैयारी में:छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत; बिना कुछ गिरवी रखे ब्रिक्स देशों में कारोबार कर पाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment