Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल के मुख्य सचिव का महुआ मोइत्रा को लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप

    8 hours ago

    1

    0

    बंगाल के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने शुक्रवार को TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लीगल नोटिस भेजा। उन्होंने महुआ से ₹10 करोड़ का मुआवजा और बिना शर्त माफी मांगने की बात कही है। साथ ही, कानूनी खर्चों के लिए ₹50 हजार देने को कहा है। नोटिस में महुआ से 24 घंटे के भीतर विवादित 2 पोस्ट हटाने, लिखित माफी मांगने और भविष्य में ऐसी टिप्पणी नहीं करने का आश्वासन देने को कहा गया है। मनोज पहले राज्य में SIR के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी थे। दरअसल, महुआ ने पोस्ट में अग्रवाल पर बंगाल में लाखों वैध मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया था। अग्रवाल के वकील ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशों और कानून के मुताबिक अपनी जिम्मेदारी निभाई है। महुआ बोली- मुख्य चुनाव आयुक्त चोर हैं और जेल जाएंगे महुआ ने 9 अक्टूबर को X पर पोस्ट कर लिखा, प्रिय बंगाल के पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल, आज 300 सांसद विजय चौक पर खड़े हुए और आपके बिग बॉस को बताया कि वह चोर हैं और जेल जाएंगे। हमने यह बात राष्ट्रपति को भी बताई। इसलिए आप अपना मानहानि का नोटिस लें और उसे ऐसी जगह रख दें, जहां धूप भी न पहुंचती हो। महुआ ने 7 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त विपक्षी सांसदों से मिलने के लिए उपलब्ध नहीं थे, क्योंकि उन्हें बंगाल के 2 उपचुनावों में धांधली करनी थी। SIR प्रक्रिया के बारे में जानें… 10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में पूरा हुआ SIR SIR के पहले और दूसरे फेज में 10 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश कवर हो चुके हैं। SIR के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा जीती है। केरल में कांग्रेस गठबंधन और तमिलनाडु में TVK ने जीत हासिल की है। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) हुआ। यहां भी भाजपा सरकार की वापसी हुई। तीसरा फेज: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में SIR चुनाव आयोग ने 14 मई को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा की थी। यह SIR का तीसरा फेज है। पूरी प्रक्रिया 30 मई से 23 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन हो रहा है। जिन राज्यों में SIR होगा, उनमें पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। अन्य 13 राज्यों में 2028 और 2029 में चुनाव होंगे। ----------- ये खबर भी पढ़ें…. राहुल बोले- राष्ट्रपति ने वोट चोरी से इनकार नहीं किया:हमसे सबूत मांगे; सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे; 4 दिन में तीसरा मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन ने शुक्रवार को लगातार चौथे दिन प्रदर्शन और मार्च निकाला। सबसे पहले पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एक घंटे मीटिंग की। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:मोहन भागवत आज से 2 दिन के ओडिशा दौरे पर रहेंगे
    Next Article
    देश में लड़कियों के जन्म अनुपात में सुधार:हर 1000 लड़कों पर अब 930 लड़कियां, पहले 919 थीं; पहली संतान बेटी वाले परिवारों में सबसे ज्यादा सुधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment