Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में कांग्रेस नेता की हत्या, बेटे को भी मारा:हमलावरों ने पहले कार रोककर गोलियां चलाईं, फिर धारदार हथियारों से हमला किया; 3 गिरफ्तार

    21 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में स्वतंत्रता दिवस की रात कांग्रेस नेता अनीसुर रहमान और उनके बेटे की हत्या कर दी गई। घटना बेथुआडहरी रेलगेट के पास हुई। शनिवार रात अनीसुर अपने बेटे के साथ कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद कार का गेट खोलकर दोनों पर धारदार हथियारों से हमला किया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अनीसुर रहमान प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य और नादिया जिला कांग्रेस के महासचिव थे। जबकि उनका बेटा अबू सुफियान कल्याणी से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें हरनगर से TMC की पंचायत हेड फातिमा बीवी और साहेब अली मंडल और मिथुन शेख शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि हत्या में TMC के नेता जुबेर शेख का हाथ है। जुबेर इस वक्त जेल में है और वहीं से मारने का प्लान बनाया था। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… परिजन का आरोप- TMC नेता ने मरवाया मृतक के परिजन ने स्थानीय टीएमसी नेता जुब्बार शेख और उसके सहयोगियों पर राजनीतिक रंजिश के तहत इस हत्या को अंजाम देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधीर रंजन चौधरी ने हत्या की निंदा की कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अनीसुर रहमान और उनके बेटे की हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घटना की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की। पूर्व लोकसभा सांसद ने फेसबुक पर लिखा, मैं नादिया के कांग्रेस नेता अनीसुर रहमान और उनके बेटे की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। यह सरकार ‘डर बाहर, भरोसा अंदर’ के नारे के साथ सत्ता में आई है। स्वतंत्रता दिवस पर ऐसी जघन्य घटनाएं लोगों की सुरक्षा और स्वतंत्र रूप से राजनीति करने के अधिकार पर कई सवाल खड़े करती हैं।” ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल- पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई: सुसाइड नोट भी लिखा पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह बीरभूम जिले के टीएमसी ऑफिस में उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। आशीष बनर्जी रामपुरहाट के वार्ड नंबर-5 के हत्तलापारा इलाके में रहते थे। उनके घर के पास ही तृणमूल कांग्रेस का पार्टी ऑफिस था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल बोले-सरकार के खिलाफ खड़े होने वालों की तारीफ हो:कहा- छात्रों के साथ बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा हुई; प्रदर्शनकारियों से बातचीत का Video शेयर किया
    Next Article
    लुधियाना में BJP के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अश्लील डांस:मंच पर नेता बैठकर देखते रहे, युवती को युवक करता रहा फ्लाइंग किस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment