Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sicily के संग्रहालय से Antonello da Messina की 4 पेंटिंग चोरी हुईं

    1 hour from now

    1

    0

    इटली के सिसिली में मेसिना शहर के क्षेत्रीय संग्रहालय से पुनर्जागरण काल के चित्रकार एंटोनेलो दा मेसिना की चार पेंटिंग चोरी हो गईं। इन पेंटिंग्स की कीमत करोड़ों यूरो बताई जा रही है।संस्कृति विभाग के अधिकारियों और इटली की मीडिया ने रविवार को यह खबर दी। उन्होंने बताया कि यह चोरी तब हुई जब शहर में पारंपरिक ‘अज़म्पशन’ छुट्टी का जश्न मनाने के लिए लोग इकट्ठा हुए थे।समाचार एजेंसी ‘लाप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार शाम चोरों ने मुमी संग्रहालय के अलार्म और सुरक्षा प्रणाली में सेंध लगाकर 1473 के ‘सैन ग्रेगोरियो पॉलीप्टिक’ के बचे हुए पांच पैनल में से तीन पैनल चुरा ले गए। साथ ही, उन्होंने ‘पिएटा’ में वर्जिन मैरी और मृत ईसा मसीह को दिखाने वाले दोतरफा कलाकृति वाले पैनल (चित्र पट्टिका) को भी चुरा लिया, जिसे एक मजबूत सुरक्षित प्रदर्शन वीथिका में रखा गया था। उन्होंने सैन ग्रेगोरियो पॉलीप्टिक के सभी पांच पैनल उनके फ्रेम से निकाल लिए, लेकिन भागते समय दो पैनल एक दीवार के पीछे छोड़ दिए।कला विशेषज्ञ अल्बर्टो फ़िज़ ने चोरी हुई कलाकृतियों की कीमत सात करोड़ यूरो से आठ करोड़ यूरो के बीच आंकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel में भारतीय समुदाय ने धूमधाम से मनाया Independence Day, राजदूत जे.पी. सिंह भी हुए शामिल
    Next Article
    Jared Kushner ने Gaza शांति योजना पर हमास प्रमुख से बात की, इजराइली पीएम से भी मुलाकात तय

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment